भागलपुर में सैलून संचालक को हाईवा ने कुचला, मौत:घर से 2 किमी दूर सिर पर चढ़ा चक्का, भाई को खाना पहुंचाने जा रहा था

भागलपुर में सैलून संचालक को हाईवा ने कुचला, मौत:घर से 2 किमी दूर सिर पर चढ़ा चक्का, भाई को खाना पहुंचाने जा रहा था

भागलपुर में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार सैलून संचालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिर पर चक्का चढ़ गया था। मामला, लोदीपुर थाना क्षेत्र के गोराडीह मुख्य मार्ग का है। मृतक की पहचान जमसी गांव निवासी प्रदीप ठाकुर के बेटे मनीष कुमार (28) के रूप में हुई है। सोमवार को वह अपने भाई को खाना पहुंचाने के लिए बाइक से भागलपुर जा रहा था। घर से महज 2 किलोमीटर दूर ही तेज रफ्तार हाईवा ने उसे कुचल दिया। मृतक के 2 मासूम बच्चे हैं। वह रोज अपने भाई को खाना पहुंचाने जाया करता था। सामने से हुई टक्कर हादसा थाना से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। तेज रफ्तार वाहन लोदीपुर की ओर से गोराडीह की तरफ जा रहा था। वहीं, गोराडीह की ओर से बाइक सवार युवक भागलपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वीजे सचदेवा स्कूल के पास वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक वाहन के नीचे आ गया, जिससे उसका सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना राहगीरों ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के दो छोटे बच्चे हैं मृतक के चचेरे भाई सुजीत कुमार ने बताया कि मनीष रोज की तरह अपने बड़े भाई के लिए खाना लेकर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। भागलपुर में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार सैलून संचालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिर पर चक्का चढ़ गया था। मामला, लोदीपुर थाना क्षेत्र के गोराडीह मुख्य मार्ग का है। मृतक की पहचान जमसी गांव निवासी प्रदीप ठाकुर के बेटे मनीष कुमार (28) के रूप में हुई है। सोमवार को वह अपने भाई को खाना पहुंचाने के लिए बाइक से भागलपुर जा रहा था। घर से महज 2 किलोमीटर दूर ही तेज रफ्तार हाईवा ने उसे कुचल दिया। मृतक के 2 मासूम बच्चे हैं। वह रोज अपने भाई को खाना पहुंचाने जाया करता था। सामने से हुई टक्कर हादसा थाना से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। तेज रफ्तार वाहन लोदीपुर की ओर से गोराडीह की तरफ जा रहा था। वहीं, गोराडीह की ओर से बाइक सवार युवक भागलपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वीजे सचदेवा स्कूल के पास वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक वाहन के नीचे आ गया, जिससे उसका सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना राहगीरों ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के दो छोटे बच्चे हैं मृतक के चचेरे भाई सुजीत कुमार ने बताया कि मनीष रोज की तरह अपने बड़े भाई के लिए खाना लेकर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *