Salim Khan Boosted Salman Khan Career: साल 1989 में एक फिल्म आई थी जिसने प्यार की एक नहीं परिभाषा गढ़ी थी, नाम था ‘मैंने प्यार किया‘। इस फिल्म के साथ सलीम खान के बेटे सलमान खान ने बतौर हीरो डेब्यू किया था और आज सलमान खान इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। लेकिन ये सब इतना आसान नहीं होता अगर सलीम खान ने बेटे के लिए झूठ न बोलै होता।
सलीम खान और सलमान खान की बॉन्डिंग
सलमान खान और सलीम खान का रिश्ता कितना गहरा है ये बात किसी से छुपी नहीं है। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं और इनकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। मगर शायद आपको ये नहीं पता होगा कि एक बार सलीम खान ने अपने बेटे का फिल्मी करियर बनाने के लिए एक मैगजीन में झूठी खबर छपवा दी थी। ये बात उस दौर की है जब सलमान खान ने ‘बीवी हो तो ऐसी’ के एक्टिंग करियर में कदम रखा था, लेकिन बतौर लीड हीरो उनकी पहली फिल्म साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ थी। जाने माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सूरज बड़जात्या की इस फिल्म ने सलमान खान और भाग्यश्री की किस्मत को रातोंरात चमका दिया था।
जब सलीम खान को बोलना पड़ा झूठ (Salim Khan Published False News)

अब मसला ये था कि इतनी बड़ी सुरपर-डुपर हिट फिल्म देने के बाद भी सलमान को कोई फिल्म मिल नहीं रही थी। इस बात से पिता सलीम काफी परेशान थे। जब एक 1 साल तक सलमान को कोई फिल्म नहीं मिली तो सलीम खान ने एक मैगजीन में ये झूठी खबर छपवा दी कि सलमान को बड़े-बड़े फिल्म निर्माता फिल्मो के ऑफर दे रहे हैं। अब इस झूठी खबर का असर इतना गहरा हुआ कि सलमान के पास फिल्मों की लाइन लग गई और उनकी बंद किस्मत का ताला खुल गया। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि फेक खबर छपने के बाद उनके पास प्रोजेक्ट्स की बाढ़ आ गई थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूरज बड़जात्या की मैंने प्यार किया के लिए पहली पसंद नहीं था सलमान खान। फिल्म के लीड रोल के लिए आशिकी फेम सपोर्टिंग एक्टर दीपक तिजोरी और बिंदु दारा सिंह को अप्रोच किया गया था। मगर सलमान की किस्मत थी कि ये फिल्म उनको मिली और उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।
90 वर्षीय सलीम खान को आईसीयू में किया गया एडमिट (Salim Khan Hospitalised)
बता दें कि आज सलीम खान को बगड़ती तबियत के चलते मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सलमान खान हॉस्पिटल के बाहर परेशान और चिंतित आये नजर।
अस्पताल में सलीम खान से मिलने आये निर्माता, निर्देशक और एक्टर अतुल अग्निहोत्री।
बेटी अलवीरा खान, पोते अरहान खान, दामाद आयुष शर्मा भी सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे।


