फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर जारी होने के बाद अब सलमान खान एक बार फिर फिल्म के सेट पर लौटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के पैचवर्क पर काम किया जाएगा। इस दौरान एक्शन के साथ कुछ नए सीन की शूटिंग होनी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान, डायरेक्टर अपूर्व लाखिया और पूरी टीम ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए पैचवर्क शूटिंग में जुट गई है। इस दौरान वे कुछ नए सीन शूट कर रहे हैं, जिनमें धांसू एक्शन सीक्वेंस भी शामिल हैं। ये 15 दिनों का शेड्यूल पहले से तय था। टीम फिल्म को परफेक्ट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स और सलमान को लगा कि ये नए सीन कहानी के लिए बेहद जरूरी हैं। इनसे ‘बैटल ऑफ गलवान’ का इंपैक्ट और मजबूत होगा। सलमान कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वे चाहते हैं कि फिल्म दर्शकों को शानदार एक्सपीरियंस दे। इसलिए उन्होंने इस अतिरिक्त शूटिंग को हरी झंडी दी। सलमान खान की वॉर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर उनके बर्थडे पर 27 दिसंबर को लॉन्च हुआ था। उसी दौरान रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया। फिल्म की शूटिंग दिसंबर तक पूरी हो चुकी थी। अब पैचवर्क पर फोकस है ताकि कहानी और धमाकेदार बने। मेकर्स को पूरा यकीन है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल की तय रिलीज से काफी पहले रेडी हो जाएगी। फिल्म का पहला ट्रैक ‘मातृभूमि’ 24 जनवरी को ही लॉन्च हो चुका है।
‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट पर लौटे सलमान:एक्शन और कुछ नए सीन की शूटिंग करेंगे, फिल्म को परफेक्ट बनाने के लिए उठाया यह कदम


