Salman Khan Brother In Law Ayush Sharma Death Threats: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लंबे समय से बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। हालिया के आए रिपोर्ट में सलमान खान के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी, लेकिन अब इस गैंग की धमकियां केवल सलमान तक ही सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी इसके चपेटे में आ रहे हैं।
जान से मारने की धमकी
इस बीच, ऐसी खबर सामने आई है कि सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है कि आयुष शर्मा को ई-मेल के जरिए बेहद गंभीर और खतरे से भरी धमकी मिली है। बता दें, धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़कर बताया है। पुलिस अब इस ई-मेल आईडी की पहचान करने का प्रयास कर रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

इतना ही नहीं, आयुष शर्मा को मिली इस धमकी से पहले भी बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप पर एक वॉयस नोट के द्वारा जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस दोनों मामलों में मेल और वॉयस नोट के बीच के कनेक्शन को लेकर जांच शूरू कर दी है और मुंबई पुलिस ने अपनी सतर्कता और भी बढ़ा दी है।
फायरिंग जैसी चिंताजनक घटना हुई
तो वहीं, बॉलीवुड फिल्मों के फेमस निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर भी फायरिंग जैसी चिंताजनक घटना हुई है। वहां करीब 5 राउंड फायरिंग की गई थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इस घटना की भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें, पुलिस लगातार सुरक्षा कड़ी करते हुए अपराधियों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है ताकि ऐसी धमकियों के पीछे की साजिशों का पर्दाफाश हो और स्टार्स सुरक्षित रह सकें। हालांकि इस तरह की धमकियां फिल्म जगत में शांति के लिए चिंता का विषय हैं।


