Salman Khan Tere Naam Re releasing in Theatres: सलमान खान की आइकॉनिक रोमांटिक फिल्म ‘तेरे नाम’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है। साल 2003 में रिलीज हुई ये फिल्म अब पूरे 23 साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग एक बार फिर राधे के दर्द, प्यार और जुनून को थिएटर में महसूस करने के लिए बेसब्र नजर आ रहे हैं।
किस दिन री-रिलीज हो रही फिल्म? (Salman Khan Tere Naam Re releasing in Theatres)
‘तेरे नाम’ सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं थी, बल्कि ये एक ऐसा इमोशनल सफर था, जिसने दर्शकों को गहराई तक झकझोर दिया था। सलमान खान का राधे वाला किरदार आज भी उनके करियर के सबसे यादगार और प्रभावशाली किरदारों में गिना जाता है। लंबे बाल, गुंडों वाला लुक और आंखों में दर्द- इस लुक ने उस दौर में युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा किया था। वहीं भूमिका चावला के साथ उनकी केमिस्ट्री भी फिल्म की बड़ी ताकत बनी थी।
फिल्म को मिला कल्ट फिल्म का दर्जा
जब ये फिल्म पहली बार रिलीज हुई थी, तब बॉक्स ऑफिस पर इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि समय के साथ ‘तेरे नाम’ ने कल्ट फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया। फिल्म के गाने, खासकर टाइटल ट्रैक, ‘तुनसा कोई प्यारा’ और ‘लगन लगी’, आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं। यही वजह है कि री-रिलीज की खबर सामने आते ही दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गईं।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पिछले साल रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज को जिस तरह दर्शकों का प्यार मिला था, उसके बाद मेकर्स को भी भरोसा है कि ‘तेरे नाम’ दोबारा सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। फिल्म को करीब 12 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इसने वर्ल्डवाइड लगभग 24.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बदलते दौर में भी दर्शक इस इंटेंस लव स्टोरी से उसी तरह जुड़ पाते हैं या नहीं।
सतीश कौशिश के निर्देशन में बनी थी फिल्म
फिल्म का निर्देशन दिवंगत सतीश कौशिक ने किया था। उनके निर्देशन में बनी ये फिल्म आज भी उनके करियर की अहम फिल्मों में गिनी जाती है। कुछ साल पहले सलमान खान ने ‘तेरे नाम 2’ को लेकर संकेत दिए थे और बताया था कि इस पर बातचीत चल रही थी, लेकिन सतीश कौशिक के निधन के बाद ये प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका।



After 23 Long Years, it’s Time To Relive The Pain, The Passion, And The Most Tragic Love Story Of Bollywood.