Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ीं, जयपुर कोर्ट में आज होना है पेश; जानें पूरा मामला

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ीं, जयपुर कोर्ट में आज होना है पेश; जानें पूरा मामला

जयपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जयपुर-द्वितीय में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को शुक्रवार को पेश होना है। आयोग ने जयपुर पुलिस आयुक्त के जरिए सलमान को जमानती वारंट से तलब किया हुआ है। आयोग ने योगेन्द्र सिंह के अवमानना प्रार्थना पत्र पर जयपुर पुलिस कमिश्नर को वारंट तामील कराने का निर्देश दिया था।

प्रार्थना पत्र में कहा था कि आयोग के रोक लगाने के बावजूद राजश्री पान मसाला का प्रचार-प्रसार जारी हैं, जो आयोग की अवमानना हैं। प्रार्थना पत्र में सलमान खान पर ‘केसर युक्त इलायची’ व ‘केसर युक्त पान मसाला’ का भ्रामक विज्ञापन करने का आरोप है।

विज्ञापन मामले में जारी किया था जमानती वारंट

जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (जयपुर द्वितीय) के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा ने सलमान खान को जमानती वारंट जारी कर 6 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है। आयोग ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को वारंट निष्पादित करने के निर्देश भी दिए हैं। परिवादी योगेंद्र सिंह की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने यह कदम उठाया है।

कोटा उपभोक्ता आयोग ने भी किया था तलब

इससे पहले एक अन्य मामले में कोटा उपभोक्ता आयोग ने भी सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था, लेकिन राज्य उपभोक्ता आयोग ने रोक लगा दी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *