सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान:आमिर खान भी नजर आए, तब्बू और रानी मुखर्जी भी इवेंट में शामिल हुईं

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने गुरुवार शाम को मुंबई में अपनी बेटी ईशा बड़जात्या और उनके पति अभिषेक की शादी का रिसेप्शन होस्ट किया। यह इवेंट जुहू के JW मैरियट मुंबई में हुआ और इसमें सलमान खान, आमिर खान समेत कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। रिसेप्शन में विक्की कौशल, अनिल कपूर, अनुपम खेर, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीना गुप्ता और बोमन ईरानी जैसे कलाकार पहुंचे। सलमान खान रॉयल ब्लू शर्ट और सूट में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान के साथ आए। आमिर ने नेवी ब्लू सूट पहना था, जबकि जुनैद ब्लैक बंधगला में नजर आए। रानी मुखर्जी गोल्डन-व्हाइट कढ़ाई वाली कुर्ती और पेस्टल ग्रीन दुपट्टे में नजर आईं। ईशा बड़जात्या ने शिमरी सिल्वर साड़ी पहनी थी, जबकि दूल्हे अभिषेक ने नेवी ब्लू थ्री-पीस सूट पहना था। कौन हैं सूरज बड़जात्या? बता दें कि सूरज बड़जात्या मशहूर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं। वे राजश्री प्रोडक्शंस के चेयरमैन हैं, जिसे उनके दादा ताराचंद बड़जात्या ने शुरू किया था। सूरज ने 1989 में 24 साल की उम्र में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डायरेक्शन में डेब्यू किया था, जो बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। उन्होंने ‘हम आपके हैं कौन…!’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘विवाह’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘ऊंचाई’ जैसी फिल्में बनाईं। उनकी फिल्मों में पारिवारिक रिश्ते, भारतीय परंपराएं और मूल्य खास तौर पर दिखाए जाते हैं। उन्हें फिल्म ‘ऊंचाई’ के लिए 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *