सड़क हादसे में सेल्स एक्जीक्यूटिव की मौत:बेगूसराय में ऑफिस जाते समय ट्रक ने कुचला, बाइक के नंबर से पुलिस ने की पहचान

सड़क हादसे में सेल्स एक्जीक्यूटिव की मौत:बेगूसराय में ऑफिस जाते समय ट्रक ने कुचला, बाइक के नंबर से पुलिस ने की पहचान

बेगूसराय में सड़क हादसा हुआ है। बरौनी रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर चौक के पास एनएच-31 फोरलेन पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर वार्ड नंबर-2 के रहने वाले स्व. मेदनीकांत झा के बेटे पूर्व उप मुखिया सुजीत कुमार झा उर्फ सरोज झा (53) के रूप में की गई है। वे अशोक लेलैंड गाड़ी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव का काम करते थे। तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला सुजीत झा आज अपनी बाइक से हरपुर स्थित अशोक लीलैंड के ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान हरपुर गोलू ढ़ाबा के पास एक कार ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। जिसके कारण बेकाबू होकर बाइक सहित नीचे गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई और ड्राइवर ट्रक लेकर भागने लगा। जिसे स्थानीय लोगों ने बाइक से खदेड़कर यूको बैंक के पास रोक लिया, लेकिन ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची रिफाइनरी थाना की पुलिस ने बाइक नंबर से पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा घटना की सूचना मिलते ही गांव दुलारपुर और ससुराल बीहट से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा लाश शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर वैदिक रीति-रिवाज के साथ कर दिया गया है। बेगूसराय में सड़क हादसा हुआ है। बरौनी रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर चौक के पास एनएच-31 फोरलेन पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर वार्ड नंबर-2 के रहने वाले स्व. मेदनीकांत झा के बेटे पूर्व उप मुखिया सुजीत कुमार झा उर्फ सरोज झा (53) के रूप में की गई है। वे अशोक लेलैंड गाड़ी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव का काम करते थे। तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला सुजीत झा आज अपनी बाइक से हरपुर स्थित अशोक लीलैंड के ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान हरपुर गोलू ढ़ाबा के पास एक कार ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। जिसके कारण बेकाबू होकर बाइक सहित नीचे गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई और ड्राइवर ट्रक लेकर भागने लगा। जिसे स्थानीय लोगों ने बाइक से खदेड़कर यूको बैंक के पास रोक लिया, लेकिन ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची रिफाइनरी थाना की पुलिस ने बाइक नंबर से पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा घटना की सूचना मिलते ही गांव दुलारपुर और ससुराल बीहट से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा लाश शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर वैदिक रीति-रिवाज के साथ कर दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *