खुले में मीट की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी-डिप्टी सीएम:कहा-मंदिर-मस्जिद और स्कूलों के आसपास प्रतिबंध,लाइसेंस अनिवार्य

खुले में मीट की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी-डिप्टी सीएम:कहा-मंदिर-मस्जिद और स्कूलों के आसपास प्रतिबंध,लाइसेंस अनिवार्य

बिहार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और नगर विकास विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को मुंगेर में खुले में मीट बिक्री पर सख्त रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर में कहीं भी खुले में मीट की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिप्टी सीएम ने निर्देश दिया कि मीट बेचने वाले सभी दुकानदारों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही, मंदिर, मस्जिद और स्कूलों के आसपास किसी भी स्थिति में मीट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने प्रशासन को इन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा। विजय कुमार सिन्हा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम पटना से मुंगेर पहुंचे थे। उन्होंने मुंगेर संग्रहालय सभागार में बुद्धिजीवियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों के साथ बैठक कर शहर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुंगेर सेवा मंच, चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज, लायंस क्लब के सदस्य, नगर निगम के मेयर, वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान शहर की कई प्रमुख समस्याएं सामने आईं। लोगों ने नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, होल्डिंग टैक्स और खासमहल से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पूरबसराय स्थित गौशाला की खराब स्थिति और उस पर अतिक्रमण का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। स्थानीय लोगों ने डिप्टी सीएम को बताया कि हाल ही में गौशाला से आठ पशुओं की चोरी हुई है। इस घटना पर डिप्टी सीएम ने आश्चर्य व्यक्त किया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। शहर की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. कविता बरनवाल ने मुंगेर जिले में पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने की मांग रखी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के सदस्य प्राणनाथ भारत ने महावीर मंदिर परिसर में अतिक्रमण का आरोप लगाया। इसके अलावा, उन्होंने बैद्यनाथ गर्ल्स स्कूल के समीप स्थित अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास को विद्यालय परिसर में स्थानांतरित करने की भी मांग की। शहर में पार्किंग की समस्या भी प्रमुख मुद्दा बनकर सामने आई। लोगों ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा करते हैं, जिसके बाद उनके मोबाइल पर अवैध पार्किंग का चालान आ जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की मांग की गई।
इसके साथ ही शहर में लगातार लगने वाले जाम और यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। लोगों ने शिकायत की कि चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमों का सही ढंग से पालन नहीं कराया जाता, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जमीन से जुड़ी समस्याओं पर आम लोगों से संवाद

बैठक के अंत में डिप्टी सीएम ने कहा कि वे पूरे बिहार में भ्रमण कर रहे हैं और जमीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर आम लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में वे मुंगेर आए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को आम लोगों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जमीन संबंधी समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बिहार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और नगर विकास विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को मुंगेर में खुले में मीट बिक्री पर सख्त रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर में कहीं भी खुले में मीट की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिप्टी सीएम ने निर्देश दिया कि मीट बेचने वाले सभी दुकानदारों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही, मंदिर, मस्जिद और स्कूलों के आसपास किसी भी स्थिति में मीट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने प्रशासन को इन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा। विजय कुमार सिन्हा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम पटना से मुंगेर पहुंचे थे। उन्होंने मुंगेर संग्रहालय सभागार में बुद्धिजीवियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों के साथ बैठक कर शहर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुंगेर सेवा मंच, चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज, लायंस क्लब के सदस्य, नगर निगम के मेयर, वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान शहर की कई प्रमुख समस्याएं सामने आईं। लोगों ने नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, होल्डिंग टैक्स और खासमहल से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पूरबसराय स्थित गौशाला की खराब स्थिति और उस पर अतिक्रमण का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। स्थानीय लोगों ने डिप्टी सीएम को बताया कि हाल ही में गौशाला से आठ पशुओं की चोरी हुई है। इस घटना पर डिप्टी सीएम ने आश्चर्य व्यक्त किया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। शहर की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. कविता बरनवाल ने मुंगेर जिले में पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने की मांग रखी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के सदस्य प्राणनाथ भारत ने महावीर मंदिर परिसर में अतिक्रमण का आरोप लगाया। इसके अलावा, उन्होंने बैद्यनाथ गर्ल्स स्कूल के समीप स्थित अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास को विद्यालय परिसर में स्थानांतरित करने की भी मांग की। शहर में पार्किंग की समस्या भी प्रमुख मुद्दा बनकर सामने आई। लोगों ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा करते हैं, जिसके बाद उनके मोबाइल पर अवैध पार्किंग का चालान आ जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की मांग की गई।
इसके साथ ही शहर में लगातार लगने वाले जाम और यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। लोगों ने शिकायत की कि चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमों का सही ढंग से पालन नहीं कराया जाता, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जमीन से जुड़ी समस्याओं पर आम लोगों से संवाद

बैठक के अंत में डिप्टी सीएम ने कहा कि वे पूरे बिहार में भ्रमण कर रहे हैं और जमीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर आम लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में वे मुंगेर आए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को आम लोगों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जमीन संबंधी समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *