वृंदावन में हुआ हिंदू सम्मेलन:शामिल हुए संत रितेश्वर महाराज,UGC पर जारी गाइड लाइन पर कहा ऐसा कुछ न हो जिससे समाज में भेद बढ़े

वृंदावन में हुआ हिंदू सम्मेलन:शामिल हुए संत रितेश्वर महाराज,UGC पर जारी गाइड लाइन पर कहा ऐसा कुछ न हो जिससे समाज में भेद बढ़े

मथुरा के वृंदावन में जागृत हिंदू चेतना समिति के द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संत रितेश्वर महाराज शामिल हुए। उन्होंने मंच से किए अपने उद्बोधन में कहा कि पद,कद और प्रतिष्ठा से निकलकर भारत को बचाना होगा। उन्होंने कहा कभी अफगानिस्तान,बांग्लादेश और पाकिस्तान में मंदिरों में घंटियां बजती थीं लेकिन आज वहां क्या स्थिति है यह किसी से छुपी नहीं। दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम शुरू वृंदावन के रंग जी के बड़े बगीचा में आयोजित हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ संत रितेश्वर महाराज,महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान,धर्माचार्य ध्यानमूर्ति और RSS के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद विद्यापीठ इंटर कॉलेज के छात्रों ने देश भक्ति से प्रेरित एक नाटक की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा हिंदू सम्मेलन के शुभारंभ से पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। सौ से ज्यादा महिलाएं सर पर कलश लेकर कार्यक्रम स्थित रंग जी के बड़े बगीचा मैदान पर पहुंचीं। जहां उन्होंने फूलों से बनाई भारत माता की रंगोली के समक्ष कलशों को स्थापित किया। इस दौरान पूरा मैदान भारत माता और जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। साथ खड़े न हो सको तो निंदा तो न करो हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए संत रितेश्वर महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि संघ सौ वर्षों से हिंदुओं को एक करने में लगा है। आप उनके साथ खड़े नहीं हो सकते,संघर्ष नहीं कर सकते तो निंदा तो मत करो। कुछ लोग कहते हैं हिंदुत्व बचे,संघ बचे इस पर बाबा लोग क्या कर रहे हैं,इनका काम क्या है। उन्होंने कहा कि बेटियों को बचाने के लिए आपको आगे आना होगा। मकान तुम्हारा,दुकान तुम्हारी,कमाई तुम करो बेटे बेटी तुम्हारे हैं और देश बाबा बचाए। 10 शहरों में मकान,दुकान बनवा देते हैं पर जब आधी रात को धूं धूं कर बांग्लादेश की तरह जलते हैं तो कहते हो कहां है हिन्दू कहां है हिंदू संगठन। पद,कद और प्रतिष्ठा से भारत नहीं बचा संत रितेश्वर महाराज ने उद्बोधन में कहा कि बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपया। पद,कद और प्रतिष्ठा से भारत कभी नहीं बचा। लोगों से बेटे,बेटियां बच नहीं रहे यह समाज ,राष्ट्र बचाएंगे। अपनी प्रतिष्ठा संभाली नहीं जा रही राष्ट्र की प्रतिष्ठा कैसे संभालेंगे। राष्ट्र ,समाज कोई व्यक्ति नहीं जिसे बचाओगे लोगों का समूह,परिवारों का समूह यही समाज और राष्ट्र हैं। इसे बचाना होगा तभी राष्ट्र बचेगा। साधु टपकता नहीं है संस्कारों से बनता है संत रितेश्वर महाराज ने कहा कि साधु कोई फल की तरह नहीं टपकता संस्कारों से बनता है। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से आगे बढ़ता है। लेकिन जैसे ही पद,प्रतिष्ठा मिलती है हम भी आम लोगों से दूर हो जाते हैं। समस्याएं केवल मंच तक बोलने तक सीमित हो जाती हैं। संत रितेश्वर महाराज ने कहा कि वह 3 हिंदू सम्मेलन में गए हैं। लखनऊ,आगरा और वृंदावन। सम्मेलन को संबोधित करने के बाद में वहां दो बार और गया वहां फिर जाऊंगा और तब तक जाऊंगा जब तक उस बस्ती के लोग जाति पाती से ऊपर सभी हिंदू समुदाय उठकर एक नहीं होंगे। बॉलीवुड में जैसा पैसा लगता है वैसी फिल्म आती हैं संत रितेश्वर महाराज ने बॉलीवुड को लेकर कहा उसमें जैसा पैसा आता है वैसी फिल्म आती हैं। UGC की नई गाइड लाइन पर उन्होंने कहा जो कुछ भी गलत होता दिखे उसका विरोध होना चाहिए। उन्होंने कहा उन्हें विश्वास है जो लोग सत्ता में बैठे हैं वो लोग इसको सुनेंगे भी और जल्द इन त्रुटियों को दूर भी करेंगे। उन्होंने कहा ऐसा कोई काम न हो जिससे समाज में वर्ग भेद और बढ़े। हिंदू एकता और राष्ट्र एकता की बात कर रहे हैं ऐसे में भेदभाव बढ़े तो ऐसी किसी चीज को परिश्रय न दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *