भास्कर संवाददाता| मुरैना चंबल अंचल पूर्व सैनिक संघ ने बुधवार को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय पर एकत्रित हुए और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। बता दें, कि सन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय जांबाज सैनिकों ने अपना पराक्रम दिखाया था। उन्होंने न केवल दुश्मन देश के दैनिकों को धूल चटा दी बल्कि उनके 93000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया था। इस युद्ध में भारत के सैकड़ों जांबाज शहीद हुए थे, जिनकी याद में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर संघ के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण भी किया तथा उन्हें याद िकया।


