भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल 17 मार्च को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। वह देश की पहली और एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं, जो बैडमिंटन वर्ल्ड में नंबर वन प्लेयर रही हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि साइना नेहवाल का पहला प्यार बैडमिंटन नहीं बल्कि कराटे था। वह ब्लैक बेल्ट चैंपियन हैं। लेकिन वक्त के साथ उन्होंने कराटे छोड़कर बैडमिंटन खेलना शुरू किया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर साइना नेहवाल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…जन्म और परिवारहरियाणा के हिसार में 17 मार्च 1990 को साइना नेहवाल का जन्म हुआ था। लेकिन बाद में उनका परिवार हैदराबाद शिफ्ट हो गया। इनके पिता एग्रीकल्चर विभाग में पोस्टेड थे। जब साइना के पिता का प्रमोशन हुआ, तो पांच शहरों में ट्रांसफऱ का ऑफर आया था। जिसके बाद उन्होंने हैदराबाद सेलेक्ट किया और परिवार हैदराबाद में शिफ्ट हो गया।राष्ट्रीय अंडर-19 चैंपियनशिपसाल 2006 में साइना नेहवाल पहली बार चर्चा में आई थीं। 16 साल की उम्र में साइना ने राष्ट्रीय अंडर-19 चैंपियनशिप जीती थी। वहीं उन्होंने इतिहास रचते हुए एक बार नहीं बल्कि दो बार एशियाई सेटेलाइट चैंपियनशिप जीती थी। इस साल वह वांग यिहान के हाथों वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में हार गई थीं और दूसरे स्थान पर रही थीं।नंबर वन प्लेयरसाल 2012 में साइना नेहवाल लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनी थीं। फिर साइना ने वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन का पायदान हासिल किया। वह देश की ऐसी खिलाड़ी हैं, जिसने अब तक कई टूर्नामेंट में देश के लिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके अलावा वह कॉमनवेल्थ वूमेन सिंगल गोल्ड, सुपर सीरीज टाइटल, कॉमनवेल्थ यूथ टाइटल और वर्ल्ड जूनियर टाइटल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।अवॉर्डसाइना नेहवाल की उपलब्धियों के चलते उनको ‘अर्जुन अवॉर्ड’, ‘राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड’, और ‘पद्म भूषण’ आदि सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
जन्म और परिवार
राष्ट्रीय अंडर-19 चैंपियनशिप
नंबर वन प्लेयर
अवॉर्ड
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi


