उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहिया, एएनएम, सीएचओ, आदर्श दंपती किए गए सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहिया, एएनएम, सीएचओ, आदर्श दंपती किए गए सम्मानित

भास्कर न्यूज|गुमला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन सह सीएचओ सम्मान समारोह सह नियोजित परिवार सम्मेलन का आयोजन आज कार्तिक उरांव महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहिया, एएनएम, सीएचओ, आदर्श दम्पति सहित अन्य कर्मियों को सम्मानित किए गए। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव, कोषांग प्रभारी सीएम सीपीएचसी डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा, राज्य कार्यक्रम समन्वयक अकय मिंज, परामर्शी मीडिया अजय कुमार शर्मा, परामर्शी परिवार नियोजन गुंजन खलखो, प्रशिक्षण समन्वयक डॉ मनीर अहमद, एकजुट के राज्य प्रतिनिधि विकास नाथ थे। जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. शम्भूनाथ चौधरी ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन अतिथियों के द्वारा संयुक्त रुप से द्वीप प्रजज्वलित कर विधिवत रुप से किया गया। अतिथियों को स्वागत कर मंच तक लाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह की सहिया बहनें, स्वागत गीत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर की सहिया बहनें और सामुहिक नाचगान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा और बिशुनपुर की सहिया बहनों द्वारा किया गया। मंच का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक जया रेशम खाखा, धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनित आनंद्र द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि पद से बोलता हुए नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने कहां कि सहिया बहनों के द्वारा किया जा रहा कार्य से हमारा गुमला जिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे है। सहिया गांव गांव में अपनी सेवा दे रही है। इसकी जितनी भी प्रसन्नसा की जाए कम है। आज इतनी संख्या में पहुंचे सभी सहिया, एएन एम, सीएच ओ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहे है उन्हें मेरी ओर से बधाई। विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए कोषांग प्रभारी सीएम सीपीएचसी डॉ मुकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सहिया स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कडी है। आज उनके कार्यों से हमारा विभाग बहुत खुश है। विशिष्ट अतिथि राज्य कार्यक्रम समन्वयक (सहिया) अकय मिंज ने कहां कि सहिया बहने घर घर जाकर स्वास्थ्य सेवा की पहुंच बनाती है। आज सहिया बहनें किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉ शम्भूनाथ चौधरी ने कहा कि स्वास्थ विभाग द्वारा जो संचालित योजनाएं हैं उसका अपने कार्य क्षेत्र में पूरा प्रचार प्रसार करें क्योंकि यह आपके माध्यम से संभव है आप स्वास्थ्य विभाग की एक कड़ी है। मरियम सोरेंग (बसिया), किरण कुमारी (भरनो), निलम कुमारी (बिशुनपुर), आरती कुमारी (चैनपुर), ज्योति तिग्गा (डुमरी), प्रियंका कुमारी (घाघरा), सुचिता खलखो (कामडारा), निर्मला करुणा तिग्गा (पालकोट), मीरा मारिया कुजूर (रायडीह), शांति कुमारी (सदर), बेरोनिका तिर्की (सिसई), ममता कुमारी (सदर अस्पताल)। इसके अलावा ढाई दर्जन सीएचओ, सहिया सहयोगकर्मी, भीएचएसएनसी, आदर्श दम्पति सम्मानित किए गए। मौके पर सम्मेलन में मुख्य रुप से अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुबई, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ सुनिल राम, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ के के मिश्रा, उपाधीक्षक डॉ अनुपम किशोर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जया रेशमा खाखा, जिला लेखा प्रबंधक प्रमोद साहु, जिला कार्यक्रम समन्वयक (यक्षमा) विनय कुमार गुप्ता, जिला डाटा प्रबंधक साजिद अनवर, जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनित आनंद, जिला आशा फैसिलिलेटटर सह राज्य प्रशिक्षक दल रमाकांत सिंह, जिला कार्यक्रम सहायक वीणा कुजूर, प्रकाश कुमार सिंह उर्फ बजरंग, संतोष पहान, बली साहू, मो. रेहान, प्रशांत कुमार, सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित हुए। बसंती कुजूर, मनदोदरी देवी, जोहानी केरकेट्टा, पारो देवी, सुषमा देवी (सभी बसिया ), प्रमिला उरांव, रेखा देवी, अमरीता मुण्डा, जतरी लकडा, सुनीता देवी (सभी भरनो), सुमित्रा उरांव, यशोदा उरांव, नमिता देवी सहित अन्य शामिल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *