सहरसा के बैजनाथपुर गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा:मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आपसी रंजिश में वारदात कबूली, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

सहरसा के बैजनाथपुर गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा:मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आपसी रंजिश में वारदात कबूली, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

सहरसा पुलिस ने बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सबैला गांव में हुए गोलीकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुंदन कुमार को मधेपुरा जिले से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने आपसी रंजिश के कारण अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। यह घटना 29 मार्च को हुई थी, जब सबैला गांव निवासी श्रवण कुमार पर मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने गोली चला दी थी। गोली लगने से श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक विशेष टीम का गठन किया गया
घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड और जिला आसूचना इकाई को भी बुलाया गया। घायल के फर्दबयान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर थाना कांड संख्या 49/26 दर्ज कर जांच तेज की गई। सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी
तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर मधेपुरा जिले में छापेमारी कर नामजद आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। कुंदन ने पूछताछ में बताया कि पुराने विवाद के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हमले की योजना बनाई थी। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित रंजन, जिला आसूचना इकाई और पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहरसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सहरसा पुलिस ने बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सबैला गांव में हुए गोलीकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुंदन कुमार को मधेपुरा जिले से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने आपसी रंजिश के कारण अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। यह घटना 29 मार्च को हुई थी, जब सबैला गांव निवासी श्रवण कुमार पर मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने गोली चला दी थी। गोली लगने से श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक विशेष टीम का गठन किया गया
घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड और जिला आसूचना इकाई को भी बुलाया गया। घायल के फर्दबयान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर थाना कांड संख्या 49/26 दर्ज कर जांच तेज की गई। सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी
तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर मधेपुरा जिले में छापेमारी कर नामजद आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। कुंदन ने पूछताछ में बताया कि पुराने विवाद के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हमले की योजना बनाई थी। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित रंजन, जिला आसूचना इकाई और पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहरसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *