सहरसा जिले के श्रीदुर्गा उच्च विद्यालय, सिहौल के छात्र आदर्श ने इंटरमीडिएट (आर्ट्स) परीक्षा में बिहार स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है। 17 वर्षीय आदर्श ने अपनी कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है। आदर्श सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहौल वार्ड संख्या 13 के निवासी हैं। वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 5 तक दिल्ली में हुई थी। इसके बाद, उन्होंने अपने गांव लौटकर श्रीदुर्गा उच्च विद्यालय, सिहौल से ही मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई पूरी की। आदर्श के पिता रंजीत कुमार झा हरियाणा के सोनीपत में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आदर्श का पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित था
सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। आदर्श की माता बंटी देवी ने बताया कि आदर्श बचपन से ही पढ़ाई में तेज थे। वह अक्सर उन्हें पढ़ते देख कहती थीं कि थोड़ा खेल-कूद भी कर लिया करो, लेकिन आदर्श का पूरा ध्यान पढ़ाई पर ही केंद्रित रहता था। उनकी माता के अनुसार, आदर्श आगे चलकर शिक्षक बनना चाहते हैं। आदर्श के बड़े भाई शिवम झा ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही विश्वास था कि उनका छोटा भाई उनसे आगे निकलेगा। आदर्श की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और लगन से बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। अब उनका सपना उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के लिए कुछ बेहतर करना है। इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in results.biharboardonline.com www.digilocker.gov.in onlinebseb.in secondary.biharboardonline.com SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट ऑनलाइन रिजल्ट देखने वालों की संख्या ज्यादा होने पर कई बार साइट क्रैश करने लगाता है। ऐसी स्थिति में स्टूडेंट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल से BIHAR 12 लिखकर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर SMS भेजना होगा। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा। मोबाइल पर मैसेज टाइप करें- BIHAR12<स्पेस>रोल या रजिस्ट्रेशन नंबर। इसके बाद इसे 56263 पर SMS कर दे। कुछ देर बाद ही SMS के जरिए आपको रिजल्ट मिल जाएगा। 8वीं बार देश में सबसे पहले रिजल्ट बिहार बोर्ड पिछले 7 सालों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का परिणाम जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस बार बोर्ड ने 8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहरा है। साल 2025 में साइंस में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 प्रतिशत) के साथ टॉप किया था। आर्ट्स में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब शाह ने 473-473 अंक (94.6 प्रतिशत) हासिल किए थे। कॉमर्स वर्ग में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95.1 प्रतिशत) लाकर पहला स्थान पाया था। सहरसा जिले के श्रीदुर्गा उच्च विद्यालय, सिहौल के छात्र आदर्श ने इंटरमीडिएट (आर्ट्स) परीक्षा में बिहार स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है। 17 वर्षीय आदर्श ने अपनी कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है। आदर्श सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहौल वार्ड संख्या 13 के निवासी हैं। वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 5 तक दिल्ली में हुई थी। इसके बाद, उन्होंने अपने गांव लौटकर श्रीदुर्गा उच्च विद्यालय, सिहौल से ही मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई पूरी की। आदर्श के पिता रंजीत कुमार झा हरियाणा के सोनीपत में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आदर्श का पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित था
सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। आदर्श की माता बंटी देवी ने बताया कि आदर्श बचपन से ही पढ़ाई में तेज थे। वह अक्सर उन्हें पढ़ते देख कहती थीं कि थोड़ा खेल-कूद भी कर लिया करो, लेकिन आदर्श का पूरा ध्यान पढ़ाई पर ही केंद्रित रहता था। उनकी माता के अनुसार, आदर्श आगे चलकर शिक्षक बनना चाहते हैं। आदर्श के बड़े भाई शिवम झा ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही विश्वास था कि उनका छोटा भाई उनसे आगे निकलेगा। आदर्श की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और लगन से बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। अब उनका सपना उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के लिए कुछ बेहतर करना है। इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in results.biharboardonline.com www.digilocker.gov.in onlinebseb.in secondary.biharboardonline.com SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट ऑनलाइन रिजल्ट देखने वालों की संख्या ज्यादा होने पर कई बार साइट क्रैश करने लगाता है। ऐसी स्थिति में स्टूडेंट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल से BIHAR 12 लिखकर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर SMS भेजना होगा। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा। मोबाइल पर मैसेज टाइप करें- BIHAR12<स्पेस>रोल या रजिस्ट्रेशन नंबर। इसके बाद इसे 56263 पर SMS कर दे। कुछ देर बाद ही SMS के जरिए आपको रिजल्ट मिल जाएगा। 8वीं बार देश में सबसे पहले रिजल्ट बिहार बोर्ड पिछले 7 सालों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का परिणाम जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस बार बोर्ड ने 8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहरा है। साल 2025 में साइंस में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 प्रतिशत) के साथ टॉप किया था। आर्ट्स में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब शाह ने 473-473 अंक (94.6 प्रतिशत) हासिल किए थे। कॉमर्स वर्ग में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95.1 प्रतिशत) लाकर पहला स्थान पाया था।


