होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल मंडल ने मुंबई के लिए विशेष गाड़ियों की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे कोसी और मिथिलांचल क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 05585/05586 सहरसा–लोकमान्य तिलक–सहरसा होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन निर्धारित तिथियों में होगा। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू और प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेगी। 6 मार्च से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी गाड़ी संख्या 05585 सहरसा–लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन 6 मार्च से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से शाम 5:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 9:00 बजे समस्तीपुर, रात 11:15 बजे हाजीपुर और अगले दिन 12:50 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इसके बाद यह सुबह 5:00 बजे डीडीयू स्टेशन पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 5:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक–सहरसा स्पेशल ट्रेन 8 मार्च से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक से शाम 4:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 8:05 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 12:05 बजे पाटलिपुत्र, 12:55 बजे हाजीपुर और सुबह 4:00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। अंततः, यह सुबह 9:00 बजे सहरसा पहुंचेगी। होली के मद्देनजर अन्य विशेष ट्रेनों का भी परिचालन किया जाएगा रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के मद्देनजर अन्य विशेष ट्रेनों का भी परिचालन किया जाएगा, जिसकी सूचना जल्द जारी की जाएगी। त्योहार के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना आरक्षण करा लें। होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल मंडल ने मुंबई के लिए विशेष गाड़ियों की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे कोसी और मिथिलांचल क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 05585/05586 सहरसा–लोकमान्य तिलक–सहरसा होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन निर्धारित तिथियों में होगा। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू और प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेगी। 6 मार्च से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी गाड़ी संख्या 05585 सहरसा–लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन 6 मार्च से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से शाम 5:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 9:00 बजे समस्तीपुर, रात 11:15 बजे हाजीपुर और अगले दिन 12:50 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इसके बाद यह सुबह 5:00 बजे डीडीयू स्टेशन पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 5:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक–सहरसा स्पेशल ट्रेन 8 मार्च से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक से शाम 4:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 8:05 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 12:05 बजे पाटलिपुत्र, 12:55 बजे हाजीपुर और सुबह 4:00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। अंततः, यह सुबह 9:00 बजे सहरसा पहुंचेगी। होली के मद्देनजर अन्य विशेष ट्रेनों का भी परिचालन किया जाएगा रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के मद्देनजर अन्य विशेष ट्रेनों का भी परिचालन किया जाएगा, जिसकी सूचना जल्द जारी की जाएगी। त्योहार के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना आरक्षण करा लें।


