सहरसा के नवनिर्वाचित विधायक और राष्ट्रीय इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ आईपी गुप्ता रविवार देर शाम सहरसा पहुंचे। 22 दिन बाद उनके आगमन पर बैजनाथपुर चौक पर लोगों में उत्साह देखा गया। विधायक गुप्ता ने सबसे पहले मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों और दुकानदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने फूल-मालाओं से अपने विधायक का स्वागत किया। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद आईपी गुप्ता अपने गृह जिले जमुई लौट गए थे। विधानसभा में शपथ ग्रहण और सत्र की व्यस्तताओं के कारण वे सहरसा नहीं आ सके थे। लगभग 22 दिनों बाद पहली बार क्षेत्र में लौटने पर जनता में खासा उत्साह है। उन्हें देखने और अभिवादन करने के लिए जगह-जगह भीड़ उमड़ पड़ी। पार्टी गतिविधियों में व्यस्त थे आईपी गुप्ता विधायक बनने का प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद से आईपी गुप्ता लगातार पार्टी गतिविधियों में व्यस्त रहे थे। रविवार को सहरसा पहुंचने के बाद उनका काफिला बैजनाथपुर से लेकर आसपास के इलाकों में घूमता रहा। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर रुककर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारे लगाकर अपने नेता के प्रति समर्थन व्यक्त किया। बुजुर्गों से हाथ मिलाकर किया अभिवादन आम लोगों से मुलाकात के दौरान विधायक ने बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों से हाथ मिलाकर अभिवादन किया। क्षेत्रवासियों से बातचीत करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि वे विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता की समस्याओं का निरंतर समाधान किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में पहली बार सहरसा सीट से जीत दर्ज करने वाले आईपी गुप्ता के इस दौरे ने इलाके में राजनीतिक हलचल को फिर से सक्रिय कर दिया है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि विधायक की सक्रियता से सहरसा के विकास कार्यों में तेजी आएगी। सहरसा के नवनिर्वाचित विधायक और राष्ट्रीय इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ आईपी गुप्ता रविवार देर शाम सहरसा पहुंचे। 22 दिन बाद उनके आगमन पर बैजनाथपुर चौक पर लोगों में उत्साह देखा गया। विधायक गुप्ता ने सबसे पहले मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों और दुकानदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने फूल-मालाओं से अपने विधायक का स्वागत किया। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद आईपी गुप्ता अपने गृह जिले जमुई लौट गए थे। विधानसभा में शपथ ग्रहण और सत्र की व्यस्तताओं के कारण वे सहरसा नहीं आ सके थे। लगभग 22 दिनों बाद पहली बार क्षेत्र में लौटने पर जनता में खासा उत्साह है। उन्हें देखने और अभिवादन करने के लिए जगह-जगह भीड़ उमड़ पड़ी। पार्टी गतिविधियों में व्यस्त थे आईपी गुप्ता विधायक बनने का प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद से आईपी गुप्ता लगातार पार्टी गतिविधियों में व्यस्त रहे थे। रविवार को सहरसा पहुंचने के बाद उनका काफिला बैजनाथपुर से लेकर आसपास के इलाकों में घूमता रहा। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर रुककर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारे लगाकर अपने नेता के प्रति समर्थन व्यक्त किया। बुजुर्गों से हाथ मिलाकर किया अभिवादन आम लोगों से मुलाकात के दौरान विधायक ने बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों से हाथ मिलाकर अभिवादन किया। क्षेत्रवासियों से बातचीत करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि वे विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता की समस्याओं का निरंतर समाधान किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में पहली बार सहरसा सीट से जीत दर्ज करने वाले आईपी गुप्ता के इस दौरे ने इलाके में राजनीतिक हलचल को फिर से सक्रिय कर दिया है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि विधायक की सक्रियता से सहरसा के विकास कार्यों में तेजी आएगी।


