सहरसा से जमालपुर (मुंगेर) के बीच चलने वाली मेमो पैसेंजर ट्रेन को अब नियमित सेवा का दर्जा मिल गया है। यह ट्रेन मंगलवार से नए नंबर 63398/97 के साथ प्रतिदिन संचालित होगी। रेलवे अधिकारियों ने सोमवार शाम को इसकी जानकारी दी। इससे पहले यह ट्रेन 05509/10 नंबर से स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही थी। मंगलवार सुबह 5:15 बजे सहरसा जंक्शन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद दिनेश चंद्र यादव मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में विधान पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति की संभावना है। ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 63398 सहरसा से सुबह 5:15 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 8:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 63397 जमालपुर से रात 9:45 बजे खुलेगी और सहरसा रात 1:00 बजे पहुंचेगी। यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कुछ समय के लिए बंद भी कर दिया गया था सहरसा-जमालपुर मेमो ट्रेन की शुरुआत सावन स्पेशल के रूप में की गई थी। परिचालन अवधि समाप्त होने के बाद इसे कुछ समय के लिए बंद भी कर दिया गया था। हालांकि, स्थानीय यात्रियों की मांग और सांसद के प्रयासों के बाद इस ट्रेन को दोबारा स्पेशल ट्रेन के रूप में शुरू किया गया था। महाप्रबंधक से लगातार इस ट्रेन को नियमित करने की मांग की थी सांसद दिनेश चंद्र यादव ने रेल मंत्री और पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से लगातार इस ट्रेन को नियमित करने की मांग की थी। अब रेलवे द्वारा इस मांग को स्वीकार करते हुए इसे स्थायी रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन के नियमित होने से सहरसा, सुपौल और आसपास के इलाकों के नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों सहित यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। सहरसा से जमालपुर (मुंगेर) के बीच चलने वाली मेमो पैसेंजर ट्रेन को अब नियमित सेवा का दर्जा मिल गया है। यह ट्रेन मंगलवार से नए नंबर 63398/97 के साथ प्रतिदिन संचालित होगी। रेलवे अधिकारियों ने सोमवार शाम को इसकी जानकारी दी। इससे पहले यह ट्रेन 05509/10 नंबर से स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही थी। मंगलवार सुबह 5:15 बजे सहरसा जंक्शन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद दिनेश चंद्र यादव मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में विधान पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति की संभावना है। ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 63398 सहरसा से सुबह 5:15 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 8:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 63397 जमालपुर से रात 9:45 बजे खुलेगी और सहरसा रात 1:00 बजे पहुंचेगी। यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कुछ समय के लिए बंद भी कर दिया गया था सहरसा-जमालपुर मेमो ट्रेन की शुरुआत सावन स्पेशल के रूप में की गई थी। परिचालन अवधि समाप्त होने के बाद इसे कुछ समय के लिए बंद भी कर दिया गया था। हालांकि, स्थानीय यात्रियों की मांग और सांसद के प्रयासों के बाद इस ट्रेन को दोबारा स्पेशल ट्रेन के रूप में शुरू किया गया था। महाप्रबंधक से लगातार इस ट्रेन को नियमित करने की मांग की थी सांसद दिनेश चंद्र यादव ने रेल मंत्री और पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से लगातार इस ट्रेन को नियमित करने की मांग की थी। अब रेलवे द्वारा इस मांग को स्वीकार करते हुए इसे स्थायी रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन के नियमित होने से सहरसा, सुपौल और आसपास के इलाकों के नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों सहित यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।


