सहरसा बाइक लूटकांड का 12 घंटे में खुलासा, दो अरेस्ट:एक विधि-विरुद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा से फरार,छापेमारी जारी

सहरसा बाइक लूटकांड का 12 घंटे में खुलासा, दो अरेस्ट:एक विधि-विरुद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा से फरार,छापेमारी जारी

सहरसा पुलिस ने बनगांव थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूट की घटना का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। फरार किशोर की तलाश में छापेमारी जारी है। हथियार दिखाकर बाइक और मोबाइल लिया था लूट यह घटना 6 जनवरी को बनगांव थाना क्षेत्र के नवोदय कृषि फार्म के पास हुई थी। अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने शशि राय नामक व्यक्ति को हथियार दिखाकर उनकी ग्लैमर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था। सूचना मिलते ही बनगांव थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पीड़ित के आवेदन पर बनगांव थाना में कांड संख्या 02/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बुधवार शाम सहरसा सदर थाना में प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय, तकनीकी और आसूचना संकलन के आधार पर सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, जिससे अपराधियों की पहचान में मदद मिली। जांच के दौरान, पुलिस ने लूटकांड में शामिल मनीष कुमार और एक विधि-विरुद्ध बालक को सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास से एक कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 18/26 दर्ज की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बनगांव लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर सरवन कुमार को कृष्ण नगर, सदर थाना क्षेत्र से लूट में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में लूटी गई ग्लैमर बाइक, एक मोबाइल फोन, लूट में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक और एक देसी कट्टा बरामद किया है। हालांकि, बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के दौरान विधि-विरुद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। साइबर डीएसपी ने बताया कि फरार किशोर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। सहरसा पुलिस ने बनगांव थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूट की घटना का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। फरार किशोर की तलाश में छापेमारी जारी है। हथियार दिखाकर बाइक और मोबाइल लिया था लूट यह घटना 6 जनवरी को बनगांव थाना क्षेत्र के नवोदय कृषि फार्म के पास हुई थी। अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने शशि राय नामक व्यक्ति को हथियार दिखाकर उनकी ग्लैमर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था। सूचना मिलते ही बनगांव थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पीड़ित के आवेदन पर बनगांव थाना में कांड संख्या 02/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बुधवार शाम सहरसा सदर थाना में प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय, तकनीकी और आसूचना संकलन के आधार पर सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, जिससे अपराधियों की पहचान में मदद मिली। जांच के दौरान, पुलिस ने लूटकांड में शामिल मनीष कुमार और एक विधि-विरुद्ध बालक को सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास से एक कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 18/26 दर्ज की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बनगांव लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर सरवन कुमार को कृष्ण नगर, सदर थाना क्षेत्र से लूट में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में लूटी गई ग्लैमर बाइक, एक मोबाइल फोन, लूट में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक और एक देसी कट्टा बरामद किया है। हालांकि, बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के दौरान विधि-विरुद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। साइबर डीएसपी ने बताया कि फरार किशोर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *