फरीदकोट में शिअद की ‘पंजाब बचाओ’ रैली आज:सुखबीर बादल जैतो अनाज मंडी में करेंगे संबोधित, मिशन 2027 पर फोकस

फरीदकोट में शिअद की ‘पंजाब बचाओ’ रैली आज:सुखबीर बादल जैतो अनाज मंडी में करेंगे संबोधित, मिशन 2027 पर फोकस

फरीदकोट जिले में जैतो शहर की नई अनाज मंडी में आज 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल द्वारा मिशन 2027 के तहत पंजाब बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस रैली में पार्टी अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मुख्य तौर पर शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मंच साझा करेंगे। शिअद के विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज सूबा सिंह बादल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के मौजूदा हालात को लेकर लोगों को जागरूक करने और सरकार की नीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करने और वर्करों में जोश भरने के उद्देश्य से पूरे पंजाब में पंजाब बचाओ रैलियों की श्रृंखला चलाई जा रही है, जिसके तहत यह रैली आयोजित की जा रही है। पूर्व मंत्री मजीठिया समेत सीनियर नेता भी होंगे शामिल-सूबा सिंह शिअद नेता सूबा सिंह बादल ने बताया कि इस रैली में सुखबीर सिंह बादल के अलावा पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया, अकाली दल के व्यापार विंग के प्रधान व पूर्व विधायक एनके शर्मा,किसान विंग के प्रधान व पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका सहित अन्य कई सीनियर नेता भी शामिल होंगे। ये सभी नेता मंच से पार्टी की नीतियों, राज्य के वर्तमान सामाजिक-आर्थिक मुद्दों और किसानों, व्यापारियों व आम जनता से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *