Sadhvi Prem Baisa Death News: मां की साया 5 साल में छूटी, 25 की उम्र में थम गई सांसें, कौन थीं प्रेम बाईसा?जानिए परिवार और कमाई जुड़ी जानकारी

Sadhvi Prem Baisa Death News: मां की साया 5 साल में छूटी, 25 की उम्र में थम गई सांसें, कौन थीं प्रेम बाईसा?जानिए परिवार और कमाई जुड़ी जानकारी

Sadhvi Prem Baisa Death News: महज 25 साल की उम्र में साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया है। 5 साल की उम्र में मां का साया खोने वाली प्रेम बाईसा ने कम उम्र में ही सांसारिक मोह त्यागकर साध्वी का जीवन अपना लिया था। जोधपुर के एक आश्रम में नाथ परंपरा के अनुसार उन्हें भगवा वस्त्र पहनाकर बैठी हुई अवस्था में समाधि दी गई, लेकिन उनकी मौत के हालात कई सवाल खड़े कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। अब लोग जानना चाहते हैं कौन थीं साध्वी प्रेम बाईसा, उनका परिवार और उनकी कमाई का स्रोत क्या था?

साध्वी प्रेम बाईसा कौन थीं? (Who is Sadhvi Prem Baisa)

साध्वी प्रेम बाईसा राजस्थान की जानी-मानी धार्मिक कथावाचक और आध्यात्मिक वक्ता थीं। बहुत ही कम समय में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली थी। वे मुख्य रूप से जोधपुर क्षेत्र में सक्रिय रहीं और अपने प्रवचनों, कथाओं और भक्ति संदेशों के लिए प्रसिद्ध थीं। उनके प्रवचन सरल भाषा में होते थे, जिससे आम लोग भी आसानी से जुड़ पाते थे।राजस्थान के कई जिलों में उनके अनुयायियों की संख्या तेजी से बढ़ी थी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी वे आध्यात्मिक और नैतिक संदेश साझा करती थीं, जिससे युवाओं में भी उनकी अच्छी पकड़ बनी।

प्रेम बाईसा की सबसे बड़ी खासियत

साध्वी प्रेम बाईसा की सबसे बड़ी खासियत थी कठिन धार्मिक बातों को बेहद सरल और प्रभावशाली भाषा में समझाना। वह कथाओं को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर प्रस्तुत करती थीं, जिससे हर उम्र के लोग आसानी से उनसे जुड़ पाते थे। यही कारण था कि युवा हों या बुज़ुर्ग, महिलाएं हों या बच्चे भी उनके प्रवचनों में अपनापन और गहराई महसूस करते थे।

परिवार से जुड़ी जानकारी

साध्वी प्रेम बाईसा ने अपने परिवार को लेकर हमेशा सीमित जानकारी ही सार्वजनिक रूप से साझा की। एक वायरल वीडियो विवाद के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया था कि जिस वीडियो को गलत तरीके से फैलाया गया, उसमें उनके साथ दिखाई देने वाला व्यक्ति उनके पिता थे। उन्होंने बताया कि वह एक पुराना पारिवारिक क्षण था, जिसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।अपने माता-पिता के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान था और वे अक्सर अपने प्रवचनों में संस्कार, परिवार और नैतिक मूल्यों की बात करती थीं।

कमाई और आय के स्रोत (Sadhvi Prem Baisa Net Worth)

धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय रहने के बावजूद साध्वी प्रेम बाईसा की आर्थिक स्थिति को मजबूत माना जाता था। उपलब्ध जानकारियों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अनुमानित कुल संपत्ति करीब ₹1 करोड़ से ₹2 करोड़ के बीच आंकी जाती है। उनकी आय का मुख्य स्रोत कथा वाचन और धार्मिक प्रवचन थे, जिनके लिए उन्हें देश-भर के धार्मिक आयोजनों में आमंत्रित किया जाता था। इसके अलावा, बढ़ती लोकप्रियता के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ी गतिविधियों ने भी उनकी आमदनी में इज़ाफा किया। कुल मिलाकर, आध्यात्मिक जीवन अपनाने के बावजूद उनकी आर्थिक स्थिति स्थिर और सशक्त बनी हुई थी।

विवाद और राष्ट्रीय चर्चा

साल 2025 में साध्वी प्रेम बाईसा उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गईं, जब एक कथित रूप से एडिट किया गया वीडियो वायरल हुआ। उन्होंने इसे बदनाम करने और ब्लैकमेल करने की साजिश बताया। इस मामले में उन्होंने पहले ही 2022 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई।उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा, चाहे उसके लिए कितना भी समय क्यों न लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *