Sadhvi Prem Baisa Death: कम्पाउण्डर से 5 घंटे पूछताछ, फिर पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट ने बदल दी संदिग्ध मौत की पूरी कहानी

Sadhvi Prem Baisa Death: कम्पाउण्डर से 5 घंटे पूछताछ, फिर पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट ने बदल दी संदिग्ध मौत की पूरी कहानी

Sadhvi Prem Baisa Death Case Update: जोधपुर के बोरानाडा थानान्तर्गत पाल गांव के आरती नगर स्थित आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में एफएसएल की जांच में सभी तरह की आशंकाएं निर्मूल साबित हो गईं। पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट में साध्वी को अस्थमा की वजह से सांस रुकने से मृत्यु होने की आशंका जताई गई है।

साध्वी प्रेम बाईसा को अस्थमा था। गत 28 जनवरी को उन्हें जुकाम हो गया था। फिर अस्थमा भी था। ऐसे में उन्हें सांस लेने में बड़ी परेशानी होने लगी थी। ऐसे में अस्थमा व सांस रुकने से मृत्यु की आशंका जताई है।

बोर्ड से पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने एफएसएल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद रात को मृत्यु के कारण की अंतिम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी।

हालांकि पुलिस ने अभी अधिकृत रूप से मृत्यु के कारण का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो साध्वी की मौत का कारण अस्थमा व सांस रूकने को बताया गया है। फिलहाल पुलिस मृत्यु के कारण का खुलासा करने से कतरा रही है। एफएसएल जांच रिपोर्ट भी पुलिस की जांच की दिशा में ही मिली है। साध्वी प्रेम बाईसा को लम्बे समय से अस्थमा था। साध्वी अपने साथ अधिकांशत: पम्प रखती थी।

कम्पाउण्डर को 5 घंटे बैठाकर रखा, फिर छोड़ा

उधर एफएसएल रिपोर्ट में जहर की पुष्टि न होने के बाद डेक्सोना व डायनापार इंजेक्शन के रिएक्शन से साध्वी की मौत की आशंका जताई जा रही थी। ऐसे में पुलिस ने इंजेक्शन लगाने वाले एमडीएम अस्पताल के कम्पाउण्डर देवीसिंह को शाम को पूछताछ के लिए एसीपी पश्चिम के ऑफिस बुलाया।

पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद देर रात कम्पाउण्डर को छोड़ दिया गया। इससे माना जा रहा है कि अस्थमा व सांस रूकने से साध्वी की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *