रोहतक जिले में कलानौर के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक केंद्र टिकाणा सत बाबा मेहर शाह में एक विशाल संत सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे प्रबुद्ध संतों और महात्माओं ने श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से निहाल किया। बता दे कि सम्मेलन की शुरुआत पावन भजनों और गुरुवाणी के पाठ से हुई। जहां उपस्थित संतों ने मानवता, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु इस आध्यात्मिक समागम में न केवल स्थानीय भक्तों ने हिस्सा लिया, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बाबा मेहर शाह के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने पहुंचे। उन्होंने गुरु महाराज के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद संत सम्मेलन के दौरान संतों ने अपने संबोधन में कहा कि सच्चा सुख ईश्वर की भक्ति और निस्वार्थ सेवा में निहित है। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।संत सम्मेलन की समाप्ति के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर टिकाणा सत बाबा मेहर शाह कलानौर के गद्दी नशीन महंत बाबा ईश्वर शाह, महंत रामसुखदास, महंत हरपाल दास, कमल जी महाराज सहित अनेक संत महात्मा और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


