भोजपुर में तेज रफ्तार वाहन ने साधु को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक श्रीपति साह रोहतास जिला के मोहनी गांव के रहने वाले थे। इलाके में पूजा-पाठ कराते थे। घटना बिहिया थाना क्षेत्र की है। मृतक के बेटे पिंटू साह ने बताया कि सोमवार को बिहिया में हो रहे यज्ञ में गए हुए थे। लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पीएचसी पहुंचा। जहां से डॉक्टरों ने सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। हालत काफी नाजुक थी, काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची। घर में मचा कोहराम मृतक को चार पुत्री सविता, सोनी, सीमा, सरिता और दो पुत्र पिंटू साह, सिंटू साह है। कुछ साल पहले पत्नी हरकालो देवी की मौत हो गई थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में तेज रफ्तार वाहन ने साधु को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक श्रीपति साह रोहतास जिला के मोहनी गांव के रहने वाले थे। इलाके में पूजा-पाठ कराते थे। घटना बिहिया थाना क्षेत्र की है। मृतक के बेटे पिंटू साह ने बताया कि सोमवार को बिहिया में हो रहे यज्ञ में गए हुए थे। लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पीएचसी पहुंचा। जहां से डॉक्टरों ने सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। हालत काफी नाजुक थी, काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची। घर में मचा कोहराम मृतक को चार पुत्री सविता, सोनी, सीमा, सरिता और दो पुत्र पिंटू साह, सिंटू साह है। कुछ साल पहले पत्नी हरकालो देवी की मौत हो गई थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


