एंबुलेंस न मिलने पर गर्भवती महिला ई-रिक्शा सेजा रही थी:सदर विधायक सुरेश यादव ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

एंबुलेंस न मिलने पर गर्भवती महिला ई-रिक्शा सेजा रही थी:सदर विधायक सुरेश यादव ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

बाराबंकी में एंबुलेंस न मिलने के कारण ई-रिक्शा से अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने मौके पर पहुंचकर अपनी निजी गाड़ी से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया और तत्काल इलाज के निर्देश दिए। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सतरिख रोड पर हुई। बताया गया कि एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। 4 तस्वीरें देखिए… इसी दौरान सदर विधायक सुरेश यादव अपने काफिले के साथ उसी मार्ग से गुजर रहे थे। दुर्घटना देखकर उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक ने घायल महिला को सहारा देकर उठाया। एंबुलेंस का इंतजार किए बिना, विधायक ने अपनी निजी गाड़ी से घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। उन्होंने जिला अस्पताल प्रशासन को फोन पर महिला के समुचित और तत्काल इलाज के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। स्थानीय लोगों ने विधायक के इस कार्य की सराहना की। उनका कहना था कि यदि समय पर मदद न मिलती, तो महिला की स्थिति गंभीर हो सकती थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *