ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत:गौशाला मेला देखकर लौटने के दौरान हादसा, घटनास्थल पर पहुंचे सदर विधायक

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत:गौशाला मेला देखकर लौटने के दौरान हादसा, घटनास्थल पर पहुंचे सदर विधायक

खगड़िया में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना शहर के स्टेशन रोड इलाके में हुई। मृतक की पहचान गौरव यादव ( 40) के रूप में हुई है। वह खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के दान नगर, वार्ड नंबर 14 निवासी रामानंद यादव के बड़े बेटे थे। परिजनों के अनुसार, गौरव यादव गौशाला मेला देखकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नगर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर पहुंचे सदर विधायक घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस सड़क पर ऐसी घटना पहले नहीं हुई थी। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। खगड़िया में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना शहर के स्टेशन रोड इलाके में हुई। मृतक की पहचान गौरव यादव ( 40) के रूप में हुई है। वह खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के दान नगर, वार्ड नंबर 14 निवासी रामानंद यादव के बड़े बेटे थे। परिजनों के अनुसार, गौरव यादव गौशाला मेला देखकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नगर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर पहुंचे सदर विधायक घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस सड़क पर ऐसी घटना पहले नहीं हुई थी। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *