Damoh MP Rahul Singh Lodhi – मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ बीजेपी नेता की पुत्री का दुखद निधन हो गया है। प्रदेश के दमोह के सांसद राहुल सिंह लोधी की मासूम बेटी ने दिल्ली में दम तोड़ा। वह महज 4 साल की थी। मासूम संस्था सिंह का एम्स में इलाज चल रहा था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सांसद राहुल सिंह लोधी की मासूम बिटिया के देहांत की खबर सुनकर पूरे इलाके में शोक पसर गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश के मंत्रियों और सीएम मोहन यादव ने इस घटना में शोक प्रकट किया है।
बेटी संस्था सिंह की दिल की बीमारी से मौत
सांसद राहुल सिंह लोधी की बेटी संस्था सिंह की दिल की बीमारी से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मासूम के दिल में छेद था। इस जन्मजात बीमारी का इलाज चल रहा था। संस्था सिंह को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। रविवार देर रात संस्था सिंह ने अंतिम सांस ली।
खबर अपडेट की जा रही है…


