रूस-अमेरिका नहीं, परमाणु हथियारों में नंबर-1 बनेगा जापान, चीन ने किया सनसनीखेज खुलासा

रूस-अमेरिका नहीं, परमाणु हथियारों में नंबर-1 बनेगा जापान, चीन ने किया सनसनीखेज खुलासा

Iran and the US-Israel Conflict: ईरान और US-इजरायल के बीच जारी जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में नाजुक हालात हैं। इस समय पूरी दुनिया की नजर ईरान-इजरायल संघर्ष पर है। मिडिल में जारी तनाव के बीच चीन ने परमाणु हथियारों के बारे में बड़ा खुलासा किया है। चीनी सेना के मुखपत्र PLA डेली ने जापान पर परमाणु हथियार बनाने की सामग्री का जखीरा रखने का दावा किया है।

जापान के पास 5500 से ज्यादा परमाणु हथियार बनाने का भंडार

चीनी सेना के मुखपत्र PLA डेली ने जापान पर परमाणु हथियार बनाने की सामग्री का जखीरा रखने का दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि जापान के पास परमाणु बम बनाने की तकनीकि है। इसके साथ ही जापान में 44.4 टन प्लूटोनियम का भंडार है। इस प्लूटोनियम से 5500 से ज्यादा परमाणु बमों को बनाया जा सकता है।

चीन का जापान पर गंभीर आरोप

PLA डेली ने 30 मार्च को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में जापान पर चीन के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि जापान अपनी रक्षा क्षमता बढ़ाने, तकनीकि और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी को मजबूत करने और चीन के खिलाफ साजिश रच रहा है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई कि जापान लक्ष्मण रेखा को पार कर रहा है। जापान के पास 55000 से ज्यादा परमाणु हथियार बनाने की सामग्री का भंडार है।

दुनिया में कितने परमाणु हथियार?

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार, जनवरी 2025 तक दुनिया के 9 देशों के पास कुल 12,241 परमाणु हथियार हैं। इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है। न्यूक्लियर पॉवर क्षमता वाले देशों में अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तरी कोरिया और इजराइल शामिल हैं।

इन परमाणु हथियारों में से 9,614 इस्तेमाल होने की स्थिति में हैं। इनमें से करीब 3912 हथियार हमले के लिए बिल्कुल तैयार थे, जबकि 2100 न्यूक्लियर बम को मिसाइलों पर फिट करके रखा गया था। कुल मिसाइलों का 1% यानी 122 से भी कम परमाणु बम तबाही मचाने के लिए काफी हैं।

रूस-अमेरिका और भारत के पास कितने परमाणु हथियार?

SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के पास करीब 5449, अमेरिका के पास 5227 और भारत के पास 180 परमाणु हथियार हैं। इसके अलावा चीन के पास करीब 600, ब्रिटेन के पास 225, पाकिस्तान के पास 170, इजरायल 90 और उत्तर कोरिया के पास करीब 50 परमाणु हथियार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *