दिल से दौड़ें, दिल के लिए:’यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इंदौर मैराथन’ आज: नेहरू स्टेडियम, राजबाडा और यशवंत क्लब से सुबह होगी शुरू

दिल से दौड़ें, दिल के लिए:’यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इंदौर मैराथन’ आज: नेहरू स्टेडियम, राजबाडा और यशवंत क्लब से सुबह होगी शुरू

एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स (AIM) द्वारा सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी ‘यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इंदौर मैराथन’ 1 फरवरी की सुबह होगी। इस मैराथन में 20 हजार से ज्यादा धावक दौड़ेंगे। इसमें इंदौर सहित देशभर के शहरों से एंट्रीज आई हैं। चार कैटेगरी (21 किमी, 10 किमी, 5 और 3 किमी) में ‘दिल से दौड़ें, दिल के लिए’ थीम पर होने वाली इस दौड़ का रूट इस तरह प्लान है कि न रनर को और न ही जनता को कोई परेशानी हो। मैराथन के लिए सुबह 5 से लेकर 9 बजे तक कुछ रास्ते बंद रखे जाएंगे। एक दौड़ नेहरू स्टेडियम से, एक राजबाड़ा और एक यशवंत क्लब से शुरू होगी। सभी का समापन नेहरू स्टेडियम पर होगा। एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल और सचिव सुमित रावत ने प्रतिभागियों और दर्शकों को जगह-जगह चिअरअप करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मुंबई मैराथन और अन्य बड़ी मैराथन में पूरे रूट पर कुछ न कुछ एक्टिविटीज होती है। कई मैराथन में दर्शक रनर्स को नाम लेकर पुकारते हैं और मजेदार स्लोगन लिखी तख्तियां दिखाते हैं। इससे थकान कम महसूस होती है। दुनिया की कई बड़ी मैराथन में भी रेस से पहले मोटिवेशनल स्पीच, लाइव बैंड और कॉमेडी एक्ट से रनर्स का उत्साह बढ़ाते हैं। कार्निवाल का रूप 12वीं एडिशन में लगभग 250 दिव्यांग ट्राय साइकिल से भाग लेंगे। लगभग 200 दृष्टिहीन बच्चे, कैंसर से ठीक हुए कई लोग भी इसमें भाग लेंगे। 5 किमी के इवेंट को एक कार्निवल का रूप देने का प्रयास किया गया है। सुबह 5 से 9 ये रास्ते रहेंगे बंद शिवाजी भवन, गीता भवन, पलासिया, गिटार चौराहा, हुकुमचंद घंटाघर, रीगल सर्कल, राजबाडा, एलआईजी, पाटनीपुरा, तीन पुलिया, एबी रोड पर एक लेन बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्ग पूर्वी क्षेत्र के रहवासी एयरपोर्ट जाने के लिए रिंग रोड से एमआर-10, विजयनगर होते हुए जा सकते हैं। जिन्हें रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड जाना है वे जीपीओ, छावनी होते हुए जा सकते हैं। आयोजकों ने राहगीरों से अनुरोध किया है कि कुछ समय की असुविधा है, लेकिन इसका आनंद लें। यहां रहेगी पाकिंग 10 व 21 किमी के लिए भाजपा कार्यालय के पास, जिमखाना मैदान के पास, ट्रैफिक गार्डन के पास, चिड़ियाघर के पास, मेडिकल होस्टल के पास, पीसी सेठी अस्पताल के पास। 5 किमी वालों के लिए सुभाष चौक, रिवर साइड रोड, वीर सावरकर मार्केट, संजय सेतु पार्किंग एरिया। हॉफ मैराथन सुबह 5.30 बजे होगी शुरू दूरी और रिपोर्टिंग टाइम

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *