शेखपुरा में गैस किल्लत की अफवाह:DM बोले- बोले- कहीं कमी नहीं; 11 एजेंसियों से सप्लाई, निगरानी के लिए टास्क फोर्स

शेखपुरा में जिले में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कहीं भी गैस की कमी नहीं है। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कहा कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की किल्लत नहीं है। जिले में 11 गैस एजेंसियां कर रहीं काम
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में मुख्य रूप से तीन पेट्रोलियम कंपनियों एचपीसीएल, आईओसी और बीपीसीएल के तहत कुल 11 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। इन सभी एजेंसियों को नियमित रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 1.41 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता और 823 वाणिज्यिक उपभोक्ता हैं। जिला प्रशासन सभी पेट्रोलियम कंपनियों के नोडल पदाधिकारियों के लगातार संपर्क में है ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे। आपूर्ति पर नजर रखने के लिए टास्क फोर्स गैस की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों के नोडल पदाधिकारियों के साथ नामित करते हुए एक धावा दल (टास्क फोर्स) का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस टास्क फोर्स के माध्यम से गैस वितरण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सिलेंडरों की तय कीमत भी बताई
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी ने विभिन्न गैस सिलेंडरों की कीमत भी बताई। उनके अनुसार 5 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 363.50 रुपये, 10 किलोग्राम का 710 रुपये, 14.2 किलोग्राम का 994 रुपये और 19 किलोग्राम का व्यावसायिक गैस सिलेंडर 2121.50 रुपये में उपलब्ध है। जमाखोरी और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई
जिलाधिकारी ने गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी को लेकर सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से गैस की कमी को लेकर भ्रम या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह के चक्कर में न आएं और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। शिकायत के लिए कंट्रोल रूम
घरेलू गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसी भी तरह की समस्या या शिकायत होने पर लोग 06341-223333 और 06341-225169 नंबर पर संपर्क कर जिला प्रशासन को सूचना दे सकते हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि शिकायत मिलने पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। डीएम का भरोसा- गैस की कोई कमी नहीं
जिलाधिकारी शेखर आनंद ने खास तौर पर लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। आपूर्ति सामान्य तरीके से जारी है और लोगों को किसी तरह की घबराहट या भ्रम में आने की जरूरत नहीं है। शेखपुरा में जिले में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कहीं भी गैस की कमी नहीं है। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कहा कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की किल्लत नहीं है। जिले में 11 गैस एजेंसियां कर रहीं काम
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में मुख्य रूप से तीन पेट्रोलियम कंपनियों एचपीसीएल, आईओसी और बीपीसीएल के तहत कुल 11 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। इन सभी एजेंसियों को नियमित रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 1.41 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता और 823 वाणिज्यिक उपभोक्ता हैं। जिला प्रशासन सभी पेट्रोलियम कंपनियों के नोडल पदाधिकारियों के लगातार संपर्क में है ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे। आपूर्ति पर नजर रखने के लिए टास्क फोर्स गैस की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों के नोडल पदाधिकारियों के साथ नामित करते हुए एक धावा दल (टास्क फोर्स) का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस टास्क फोर्स के माध्यम से गैस वितरण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सिलेंडरों की तय कीमत भी बताई
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी ने विभिन्न गैस सिलेंडरों की कीमत भी बताई। उनके अनुसार 5 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 363.50 रुपये, 10 किलोग्राम का 710 रुपये, 14.2 किलोग्राम का 994 रुपये और 19 किलोग्राम का व्यावसायिक गैस सिलेंडर 2121.50 रुपये में उपलब्ध है। जमाखोरी और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई
जिलाधिकारी ने गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी को लेकर सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से गैस की कमी को लेकर भ्रम या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह के चक्कर में न आएं और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। शिकायत के लिए कंट्रोल रूम
घरेलू गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसी भी तरह की समस्या या शिकायत होने पर लोग 06341-223333 और 06341-225169 नंबर पर संपर्क कर जिला प्रशासन को सूचना दे सकते हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि शिकायत मिलने पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। डीएम का भरोसा- गैस की कोई कमी नहीं
जिलाधिकारी शेखर आनंद ने खास तौर पर लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। आपूर्ति सामान्य तरीके से जारी है और लोगों को किसी तरह की घबराहट या भ्रम में आने की जरूरत नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *