जयपुर. राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) ने नर्सिंग एवं फार्मेसी संकाय की आगामी परीक्षाओं को लेकर परीक्षा व्यवस्था में बदलाव किए हैं। औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की ओर से जारी अलर्ट नोटिस के आधार पर विवि ने निर्देश जारी किए हैं कि एक ही शहर अथवा जिले में यदि एक से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं, तो अभ्यर्थियों की सीटिंग व्यवस्था सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडम मिक्स की जाएगी।
किसी भी परीक्षा केंद्र पर एक ही कॉलेज के विद्यार्थियों को एक साथ नहीं बैठाया जाएगा। किसी शहर में केवल एक ही परीक्षा केंद्र होने पर भी सीटिंग व्यवस्था पूरी तरह रैंडम होगी।


