रूडी बोले, सोनपुर में एयरपोर्ट रनवे 5.5 किमी लंबा होगा:दुनिया के सबसे बड़े विमान की होगी ट्रायल लैंडिंग, ये जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जैसा

रूडी बोले, सोनपुर में एयरपोर्ट रनवे 5.5 किमी लंबा होगा:दुनिया के सबसे बड़े विमान की होगी ट्रायल लैंडिंग, ये जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जैसा

बिहार कैबिनेट बैठक में सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण के फैसले को लेकर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जैसा बताया है। उन्होंने कहा कि करीब 16 सास के प्रयास के बाद अब इस परियोजना को औपचारिक घोषणा और केंद्र की स्वीकृति मिल चुकी है। रूडी ने बताया कि प्रस्तावित एयरपोर्ट में लगभग 5.5 किलोमीटर लंबे रनवे बनाया जाएगा, जो दुनिया के सबसे बड़े विमानों की लैंडिंग के अनुरूप होगा। उनका दावा है कि अगले 5 साल में यहां विश्व के सबसे बड़े विमान की ट्रायल लैंडिंग कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देश के लगभग 35 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करेगी, क्योंकि यह पूर्वी भारत के लिए एक बड़ा एविएशन हब बन सकता है। पटना एयरपोर्ट की सीमाएं बनीं वजह सांसद ने वर्तमान जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि पटना का हवाई अड्डा मात्र 250 एकड़ में फैला है और देश के सबसे छोटे एयरपोर्ट्स में गिना जाता है। जगह की कमी और शहरी घेराबंदी के कारण वहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का विस्तार संभव नहीं हो पा रहा है। रूढ़ि के अनुसार पटना से अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ान संभव नहीं है। ऐसे में सोनपुर में नया, विस्तृत और आधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट समय की आवश्यकता है।
सड़क निर्माण पहले, फिर एयरपोर्ट उन्होंने जानकारी दी कि एयरपोर्ट निर्माण से पहले वहां तक बेहतर कनेक्टिविटी की जाएगी। सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि निर्माण कार्य और भविष्य के यातायात में कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा कि देशभर के लोग सोनपुर में जमीन खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं, जिससे इलाके में रियल एस्टेट गतिविधियां भी बढ़ी हैं। रूडी ने बताया कि भारत सरकार ने 2020 में ही सोनपुर एयरपोर्ट को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी थी और अब औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ेगा। एआई प्रदर्शन पर भी दी प्रतिक्रिया नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए रूडी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में आगे ले जाना चाहते हैं और ऐसे समय में इस तरह के प्रदर्शन से देश की छवि प्रभावित होती है। बिहार कैबिनेट बैठक में सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण के फैसले को लेकर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जैसा बताया है। उन्होंने कहा कि करीब 16 सास के प्रयास के बाद अब इस परियोजना को औपचारिक घोषणा और केंद्र की स्वीकृति मिल चुकी है। रूडी ने बताया कि प्रस्तावित एयरपोर्ट में लगभग 5.5 किलोमीटर लंबे रनवे बनाया जाएगा, जो दुनिया के सबसे बड़े विमानों की लैंडिंग के अनुरूप होगा। उनका दावा है कि अगले 5 साल में यहां विश्व के सबसे बड़े विमान की ट्रायल लैंडिंग कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देश के लगभग 35 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करेगी, क्योंकि यह पूर्वी भारत के लिए एक बड़ा एविएशन हब बन सकता है। पटना एयरपोर्ट की सीमाएं बनीं वजह सांसद ने वर्तमान जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि पटना का हवाई अड्डा मात्र 250 एकड़ में फैला है और देश के सबसे छोटे एयरपोर्ट्स में गिना जाता है। जगह की कमी और शहरी घेराबंदी के कारण वहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का विस्तार संभव नहीं हो पा रहा है। रूढ़ि के अनुसार पटना से अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ान संभव नहीं है। ऐसे में सोनपुर में नया, विस्तृत और आधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट समय की आवश्यकता है।
सड़क निर्माण पहले, फिर एयरपोर्ट उन्होंने जानकारी दी कि एयरपोर्ट निर्माण से पहले वहां तक बेहतर कनेक्टिविटी की जाएगी। सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि निर्माण कार्य और भविष्य के यातायात में कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा कि देशभर के लोग सोनपुर में जमीन खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं, जिससे इलाके में रियल एस्टेट गतिविधियां भी बढ़ी हैं। रूडी ने बताया कि भारत सरकार ने 2020 में ही सोनपुर एयरपोर्ट को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी थी और अब औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ेगा। एआई प्रदर्शन पर भी दी प्रतिक्रिया नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए रूडी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में आगे ले जाना चाहते हैं और ऐसे समय में इस तरह के प्रदर्शन से देश की छवि प्रभावित होती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *