सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में 15 फरवरी से 15 मार्च तक रुद्राक्ष नहीं बांटे जाएंगे। आज से 20 फरवरी तक यहां रुद्राक्ष महोत्सव चलेगा। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि इसमें कितने लोग आएंगे अनुमान लगाना कठिन है। उन्होंने इसे आयोजन को ‘ग्रीन शिवरात्रि’ नाम दिया है। हालांकि शुक्रवार रात तक ही लाखों लोग कुबेरेश्वर धाम पहुंचे। शनिवार को भी सुबह से ही लोग धाम पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री, देवकी नंदन ठाकुर और कौशिक महाराज आएंगे। कुबेरेश्वर धाम में होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारियां की जा चुकी हैं। 1235 कर्मियों का पुलिस बल तैनात है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 256 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। भोजन के लिए 10 एकड़ क्षेत्र में भोजनशाला बनाई गई है, और 1 लीटर पानी की बोतल 5 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है। नेशनल हाईवे पर आवागमन सुगम बनाए रखने के लिए मार्ग परिवर्तित किए गए हैं और वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की गई है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से बात की। साथ ही यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। पढ़िए यह रिपोर्ट… कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव शुरू हो गया है। यह 20 फरवरी तक चलेगा। लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां की हैं। एक साथ डेढ़ लाख लोग सुन सकेंगे कथा
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1 लाख 80 हजार वर्ग फीट का विशाल पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें एक साथ करीब डेढ़ लाख लोग कथा श्रवण कर सकेंगे। भोजन के लिए 10 एकड़ क्षेत्र में भोजनशाला बनाई गई है, और 1 लीटर पानी की बोतल 5 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है। 256 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे करेंगे निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे परिसर में 256 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। नेशनल हाईवे पर आवागमन सुगम बनाए रखने के लिए मार्ग परिवर्तित किए गए हैं और वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की गई है। 17 को धीरेंद्र शास्त्री आएंगे
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग संत कथा वाचन करेंगे, जिससे एक दिन में अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। 17 फरवरी को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विशेष रूप से कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे। इसके अतिरिक्त, देश के कई मंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथि भी कथा में भाग लेंगे। इस वर्ष रुद्राक्ष महोत्सव ‘ग्रीन शिवरात्रि’ की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का एक वैश्विक अभियान भी है। रुद्राक्ष वितरण 15 मार्च तक रहेगा बंद
कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण अस्थायी रूप से बंद रहेगा। विठ्ठलेश सेवा समिति द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, कुबेरेश्वर धाम में 15 मार्च तक रुद्राक्ष वितरण पूर्णतः बंद रहेगा।
इसी क्रम में 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान भी रुद्राक्ष वितरण पूर्णतः बंद रहेगा। शिवमहापुराण की कथा आयोजन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जो 21 फरवरी सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। 1235 का बल तैनात, ड्रोन से निगरानी
कुबेरेश्वर धाम रुद्राक्ष महोत्सव की व्यवस्था में डियूटी पर 1235 का बल तैनात है। कुबेरेश्वर धाम रूद्राक्ष महोत्सव जो कि आज से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जायेगा कुबरेश्वर धाम रूद्राक्ष महोत्सव की डियूटी हेतु लगाये गये समस्त बल जो जिले को प्राप्त आया हैं। कुल बाहर से प्राप्त पुलिस बल 889 अधिकारी कर्मचारी तथा 10 राजपत्रित अधिकारी।


