हिसार–सादुलपुर रेलखंड पर आरयूबी कार्य स्थगित, रद्द हुई ट्रेनें चलेंगी:पहले काम के चलते कर दिया गया था संचालन बंद, यात्रियों को मिलेगी राहत

हिसार–सादुलपुर रेलखंड पर आरयूबी कार्य स्थगित, रद्द हुई ट्रेनें चलेंगी:पहले काम के चलते कर दिया गया था संचालन बंद, यात्रियों को मिलेगी राहत

हरियाणा के हिसार में हिसार–सादुलपुर रेलखंड पर स्थित हिसार–चडोद स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 15 ए पर प्रस्तावित आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। निर्माण कार्य के लिए लिया जाने वाला रेलवे ब्लॉक स्थगित होने के कारण यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे प्रशासन ने पहले से रद्द और मार्ग परिवर्तित की गई कई रेल सेवाओं को पुनः अपने निर्धारित मार्ग और समय सारणी के अनुसार संचालित करने का निर्णय लिया है। समय अनुसार संचालित होंगी ट्रेन उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक स्थगित होने के चलते जिन रेल सेवाओं को रद्द किया गया था, उन्हें अब रिस्टोर कर दिया गया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर–हिसार एक्सप्रेस 23 दिसंबर 2025 को एक ट्रिप में बीकानेर से अपने निर्धारित मार्ग व समय अनुसार संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14898 हिसार–बीकानेर एक्सप्रेस 24 दिसंबर 2025 को हिसार से नियमित रूप से चलेगी। यात्रियों को मिलेगी राहत इसके अलावा गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर–हिसार एक्सप्रेस 23 दिसंबर 2025 को जोधपुर से तथा गाड़ी संख्या 14892 हिसार–जोधपुर एक्सप्रेस 24 दिसंबर 2025 को हिसार से अपने पूर्व निर्धारित मार्ग व समय के अनुसार संचालित की जाएगी। इन ट्रेनों के पुनः संचालन से बीकानेर, जोधपुर, हिसार और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी। नियमित चलेगी ट्रेन वहीं, मार्ग परिवर्तित की गई रेल सेवाओं को भी बहाल कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 54310 हिसार–दिल्ली सवारी गाड़ी 24 दिसंबर को एक ट्रिप में हिसार से अपने नियमित मार्ग और समय सारणी के अनुसार संचालित होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *