RSSB Grade 4 Final Answer Key: अभी तक नही कर पाएं हैं राजस्थान ग्रेड-4 भर्ती की फाइनल आंसर-की डाउनलोड तो सीधे इस लिंक से चेक करें

RSSB Grade 4 Final Answer Key: अभी तक नही कर पाएं हैं राजस्थान ग्रेड-4 भर्ती की फाइनल आंसर-की डाउनलोड तो सीधे इस लिंक से चेक करें

RSSB Grade-4 Final Answer Key: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक जरूरी अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की आधिकारिक तौर पर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह एग्जाम दिया था, वे अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का असेसमेंट कर सकते हैं।

RSSB Grade 4 Final Answer Key: विवादित सवालों पर बोर्ड का फैसला

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने, यह फाइनल आंसर-की उम्मीदवारों की आपत्तियों को सुलझाने के बाद जारी की है। इससे पहले जारी हुई शुरुआती आंसर-की पर कैंडिडेट्स ने कुछ सवालों को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई थीं। बोर्ड ने इन शिकायतों की जांच अपने एक्सपर्ट्स से करवाई और उनकी सलाह के बाद ही इस फाइनल लिस्ट को तैयार किया गया है। अब इस आंसर-की में कोई बदलाव नहीं होगा और इसी के आधार पर भर्ती का अंतिम रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

RSSB Grade 4 Final Answer Key PDF: ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की

कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आंसर-की चेक कर सकते हैं-

सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर मौजूद Latest News या Candidate Corner के सेक्शन पर क्लिक करें।

यहां Grade-4 Final Answer Key 2026 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें मास्टर क्वेश्चन पेपर के हिसाब से सही उत्तर दिए गए होंगे।

कैंडिडेट्स इस आंसर-की के पीडीएफ का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास रखें।

RSSB Grade 4 Answer Key 2026

RSSB Grade 4 Exam Result Date 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट

फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। माना जा रहा है कि, बोर्ड अगले कुछ दिनों के भीतर ही ऑफिशियल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ अंक भी जारी कर देगा। जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे अपने सभी मूल कागजात और उनकी फोटोकॉपी अभी से तैयार करके अपडेट रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *