संघ प्रमुख का मथुरा दौरा:बांग्लादेश और पाकिस्तान में घटती हिंदू संख्या से संघ चिंतित,6 दिन बाद केशव धाम से निकलेंगे RSS के सर संघ चालक

संघ प्रमुख का मथुरा दौरा:बांग्लादेश और पाकिस्तान में घटती हिंदू संख्या से संघ चिंतित,6 दिन बाद केशव धाम से निकलेंगे RSS के सर संघ चालक

वृंदावन के केशव धाम में चल रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय बैठक शुक्रवार को समाप्त हो गई। संघ प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें बांग्लादेश में हो रही हिंसा का शिकार हो रहे हिंदुओं को लेकर चिंता जताई। इसके अलावा जहां हिंदू अल्पसंख्यक हैं वहां RSS अपना संगठन खड़ा करे इस पर चर्चा की गई। केशव धाम में हुई मीटिंग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अहम बैठक वृंदावन के केशव धाम में हुई। इस बैठक में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत 4 जनवरी को वृंदावन पहुंच गए। 5 से 7 जनवरी तक संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसके बाद 8 और 9 जनवरी को विभिन्न प्रकल्प प्रमुखों के साथ बैठक चली। जिसका समापन शुक्रवार देर शाम हो गया। बांग्लादेश में संघ खड़ा कर सकता है संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक की हुई 2 अलग अलग मीटिंग में क्या मुद्दे रखे गए इस पर कोई भी संघ पदाधिकारी या संघ से जुड़े व्यक्ति ने कुछ भी जानकारी नहीं साझा की। लेकिन सूत्र बताते हैं कि इस मीटिंग में बांग्लादेश में हुई हिंसा के दौरान प्रताड़ित हिंदुओं को लेकर चिंता जाहिर की गई। इसके साथ ही बांग्लादेश में भी संगठन खड़ा कैसे हो इसको लेकर मंथन किया गया। हिंदुओं की घटती संख्या पर जताई चिंता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक में बांग्लादेश, पाकिस्तान में लगातार घट रही हिंदुओं की संख्या को लेकर चिंता जताई। बैठक में चर्चा की गई कि जहां हिंदू अल्पसंख्यक हो गए वहां संघ अपना संगठन खड़ा करे। इसके साथ ही जल्द केंद्र सरकार से संघ के प्रमुख पदाधिकारी मिलेंगे और बैठक कर अपना एजेंडा सौंपेंगे। चंद्रोदय मंदिर जाएंगे संघ प्रमुख 6 दिन तक केशव धाम में रहने के बाद शनिवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत दुनिया का बन रहे सबसे ऊंचे कृष्ण मंदिर चन्द्रोदय मंदिर जाएंगे। यहां वह दर्शन करने के बाद मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को खाना परोसेंगे। यहां करीब 3 घंटे तक रहने के बाद वह वापस केशव धाम आयेंगे। यहां से वह दोपहर 3 बजे रवाना होकर सुदामा कुटी के शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *