RSS Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने स्थापना के 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस शताब्दी समारोह के ऐतिहासिक मौके पर न केवल राजनीति, बल्कि बॉलीवुड की भी कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। विक्की कौशल, शिल्पा शेट्टी, करण जौहर और अदनान सामी जैसे सितारों ने न सिर्फ कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के विचारों की जमकर तारीफ भी की। सोशल मीडिया पर इन सितारों के अनुभव और तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं।
मोहम भागवन को सुनकर बोले अदनान सामी (Adnan Sami On RSS Mohan Bhagwat)
फेमस सिंगर अदनान सामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मोहन भागवत के साथ अपनी मुलाकात की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं। अदनान ने अपने अनुभवों को यादगार बताते हुए लिखा, “संघचालक मोहन भागवत जी के साथ दोपहर बिताना बेहद सुखद रहा। उनका भाषण सुनने के बाद आरएसएस को लेकर मेरे मन में जो कई मिथक और गलतफहमियां थीं, वह पूरी तरह साफ हो गई हैं। वह एक अद्भुत और नेक इंसान हैं।” इन तस्वीरों में उनके साथ शिल्पा शेट्टी और रुपाली गांगुली भी नजर आ रही हैं।
विक्की कौशल ने एक्सपीरियंस को बताया बेहद ‘पावरफुल’ (Vicky Kushal On Mohan Bhagwat)
एक्टर विक्की कौशल ने पहली बार मोहन भागवत को आमने-सामने सुनने के अपने एक्सपीरियंस को बेहद ‘पावरफुल’ बताया। विक्की ने कहा, “आज मुझे उन्हें करीब से सुनने का मौका मिला और मैं उनकी बातों से बेहद प्रभावित हूं। उनके विचार बहुत प्रैक्टिकल और ज्ञान से भरे हुए हैं।”

शिल्पा शेट्टी हैं मोहन भागवत की बड़ी फैन (Shilpa Shetty Big fan of RSS Mohan Bhagwat)
वहीं, शिल्पा शेट्टी ने भी कहा, “मैं मोहन भागवत जी की बहुत बड़ी फैन हूं। वह बहुत प्रेरणा देते हैं। मैं उनकी विचारधारा और जिस तरह से उन्होंने देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित किया है, उसकी फैन हूं। उन्होंने जो काम किया है और जिस तरह से उन्होंने लोगों को सार्वजनिक और राष्ट्रीय हित के लिए एकजुट किया है, वह मुझे सच में प्रेरित करता है। मैंने आज बहुत कुछ सीखा, और उन्होंने मेरे अपने संकल्प को और भी मजबूत बना दिया है।”


