आरएसएफ ने फिर मचाया कत्लेआम, 28 निर्दोषों को उतारा मौत के घाट

आरएसएफ ने फिर मचाया कत्लेआम, 28 निर्दोषों को उतारा मौत के घाट

सूडान (Sudan) में सेना और अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ – आरएसएफ (Rapid Support Forces – RSF) के बीच चल रही खूनी जंग को 34 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी इसके रुकने की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है। 15 अप्रैल 2023 से चल रही इस जंग में कई हज़ार लोग मारे जा चुके हैं। लाखों लोग युद्ध की वजह से अपना घर खो चुके हैं। करोड़ों लोग खाने के संकट से जूझ रहे हैं। सूडान में आरएसएफ का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है और आए दिन ही आरएसएफ के लड़ाके कहीं न कहीं हमले करते रहते हैं। एक बार फिर आरएसएफ ने सूडान में कत्लेआम मचाया है।

आरएसएफ ने दागा रॉकेट

सूडान के डॉक्टर्स नेटवर्क ग्रुप ने जानकारी दी कि मंगलवार को आरएसएफ ने नॉर्थ दारफुर (North Darfur) राज्य के मुस्तारिहा (Mustariha) शहर पर रॉकेट दागा। आरएसएफ के इस हमले से हाहाकार मच गया।

28 लोगों की मौत

आरएसएफ के रॉकेट अटैक से नॉर्थ दारफुर राज्य के मुस्तारिहा शहर में 28 लोगों की मौत हो गई। सूडान के डॉक्टर्स नेटवर्क ग्रुप ने इसकी जानकारी दी और साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी जताई।

39 लोग घायल

आरएसएफ के हमले में 39 लोग घायल हो गए, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं। सूडान के डॉक्टर्स नेटवर्क ग्रुप ने बताया कि आरएसएफ के हमले में इलाके का एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र भी नष्ट हो गया। आरएसएफ ने चिकित्सा कर्मियों पर हमला किया गया और एक स्वास्थ्यकर्मी को हिरासत में ले लिया, जो तब से लापता है। ऐसे में घायलों को दूसरे इलाके के चिकित्सकीय शिविरों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *