Vehicles transporting fly ash, नरसिंहपुर. जिले में लगातार सडक़ दुर्घटनाओं की वजह बनने वाले फ्लाइएश का परिवहन करने वाले वाहनों की लगातार जांच चल रही है। गुरुवार को परिवहन विभाग की टीम ने चीचली-गाडरवारा रोड एवं गाडरवारा-तेंदूखेड़ा रोड पर वाहनों की जांच करने कार्रवाई शुरू की। जिला परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया ने बताया कि जांच के दौरान 2 वाहनों में कमी पाए जाने पर मौके पर ही 19500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। वाहनों में मुख्य रूप से असुरक्षित परिवहन, ओवरस्पीडिंग, परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं में जांच की गई। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान परिवहन विभाग से सुदामा जाट, संजय राजपूत, प्रभात अवस्थी, देवेन्द्र मेहरा भी मौजूद रहे। जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर रजनी सिंह एवं एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने वाहनों की निरंतर जांच के लिए विभाग को निर्देशित किया था।
हाइवे पर बचई के पास मशीन ले जा रहा ट्राला पलटा, दो घायल
नरसिंहपुर. सिवनी-नरसिंहपुर हाइवे क्रमांक 44 पर ग्राम बचई के पास एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें मिलर मशीन लोड थी, घटना गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे की बताई गई है। घटना में चालक एवं क्लीनर को चोट आने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना में बताया जाता है कि ट्राला क्रमापंक एचआर 73 बी 8517 लखनादौन की ओर से नरसिंहपुर तरफ जा रहा था। इसी दौरान बचई के पास ट्राला सडक़ किनारे पलट गया। घटना में चालक इब्राहिम के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि क्लीनर साकिब को मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी लगते ही हाइवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद कुछ देर के लिए आवागमन बाधित होने पर उसे सुचारू कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाने कार्रवाई की।
मनमाने ढंग से फ्लाइएश का परिवहन कर रहे दो वाहनों पर 19500 रुपए जुर्माना


