RR vs MI Weather Report: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच पर भी आज बारिश का साया, पढ़ें गुवाहाटी के मौसम का हाल

RR vs MI Weather Report: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच पर भी आज बारिश का साया, पढ़ें गुवाहाटी के मौसम का हाल

Guwahati Weather Report: सोमवार को कोलकाता में IPL 2026 का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद आज मंगलवार को गुवाहाटी में भी बारिश का साया मंडरा रहा है। जहां राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है। 

Guwahati Weather Report: आईपीएल 2026 का 12वां मैच केकेआर बनाम पंजाब किंग्‍स सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में बारिश से धुल गया। आज 7 अप्रैल को राजस्‍थान रॉयल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्‍टेडियम में खेला जाना है। राजस्‍थान इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी तो मुंबई भी इस सीजन में दूसरी जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। लेकिन, इससे पहले गुवाहाटी के मौसम को लेकर टेंशन बढ़ाने वाली खबर आ रही है। इस मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है।

बता दें कि इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार शुरुआत की है और अपने दोनों मैच जीते हैं। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद पटरी पर लौटने की कोशिश कर रही है। हार्दिक पंड्या की संभावित वापसी से मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाता है, लेकिन मौसम का इस पर असर पड़ सकता है, जैसा कि पहले भी हुआ है। लेकिन, गुवाहाटी में शुरुआती संकेत कोलकाता के मुकाबले थोड़े ज्‍यादा उम्मीद जगाने वाले हैं।

गुवाहाटी के मौसम का हाल

एक्‍यूवेदर के अनुसार, गुवाहाटी में दोपहर के समय हल्की बारिश होने की उम्मीद है और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे शाम ढलेगी, मौसम में सुधार होने की संभावना है। शाम 6 से 7 बजे के बीच बारिश की संभावना 26 प्रतिशत है, जो अगले दो घंटों में बढ़कर 40 प्रतिशत और फिर 50 प्रतिशत हो जाएगी। यह शुरुआती समय काफी अहम हो सकता है। अगर टॉस के समय के आसपास भी बारिश जारी रहती है, तो मैच में देरी हो सकती है।

अच्छी बात यह है कि इसके बाद रात 9 बजे के बाद बारिश की संभावना काफी कम है। यह घटकर 20 प्रतिशत और फिर देर रात 10 प्रतिशत तक है। इससे मैच का नतीजा आने की पूरी संभावना है, भले ही शुरुआत में थोड़ी-बहुत रुकावटों के चलते मैच छोटा क्यों न हो। मैच के दौरान तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है और हवा में नमी का स्तर थोड़ा ज़्यादा रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

गुवाहाटी में बारिश का पूर्वानुमान (7 अप्रैल)

शाम 6 से 7 बजे – 26%

शाम 7 से 8 बजे – 40%

रात 8 से 9 बजे – 50%

रात 9 से 10 बजे – 20%

रात 10 से 11 बजे – 10%

रात 11 से 12 बजे – 10%

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *