RR vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी से हुई चूक, एहसास होते ही पकड़ लिया सिर, देखें वीडियो

IPL 2026, RR vs MI Highlights: मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) और राजस्थान रॉयल्स के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई और 5 ओवर में ही टीम को 80 के स्कोर तक पहुंचा दिया। हालांकि, इस दौरान सूर्यवंशी, जो ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रहे थे, वह शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की गेंद पर अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए।

शार्दुल ठाकुर के ओवर में सूर्यवंशी ने पहले ही दो छक्के और एक चौका जड़ दिया था, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर वह मिड-ऑफ पर कैच देकर आउट हो गए। सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 1 चौका शामिल रहा। उनका स्ट्राइक रेट 278.57 का रहा।

इस शॉट को खेलने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि गेंद ऑफ स्टंप से काफी बाहर थी, लगभग वाइड क्रीज के पास। अगर वह यह शॉट किसी और दिशा में खेलते, तो शायद गेंद सीधे फील्डर के पास नहीं जाती। गेंद तिलक वर्मा (Tilak Verma) के हाथों में चली गई, जिन्होंने आसान कैच लेते हुए सूर्यवंशी को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सूर्यवंशी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने सिर पकड़ लिया।

लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंची MI

मुकाबले की बात करें तो बारिश की वजह से यह मैच लगभग ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पूरी तरह गलत साबित कर दिया। सूर्यवंशी जहां 39 रन बनाकर आउट हुए, वहीं जायसवाल ने 32 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। इसके अलावा रियान पराग (Riyal Parag) ने भी 20 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। 151 रन के लक्ष्य के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 129 रन ही बना सकी। इस दौरान टीम के 3 बल्लेबाज की दहाई के आंकड़े को पार कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *