RPSC SI Exam: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में बंद रहेंगे ई-मित्र, ड्रेस कोड लागू; नहीं ला सकेंगे ये सामग्री

RPSC SI Exam: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में बंद रहेंगे ई-मित्र, ड्रेस कोड लागू; नहीं ला सकेंगे ये सामग्री

RPSC SI Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडर पुलिस प्रतियोगी परीक्षा-2025 रविवार से शुरू होगी। केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में साइबर कैफे एवं ई-मित्र बंद रहेंगे। परीक्षा में ड्रेस कोड लागू होगा।

सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि 5 और 6 अप्रेल को सुबह 11 से 1 बजे हिंदी और दोपहर 3 से 5 बजे तक जनरल नॉलेज और जनरल साइंस के पेपर होंगे।

राजस्थान के 26 जिला और 15 उपखंड मुख्यालयों के 1174 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसके लिए 7 लाख 70 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत पेपर लीक, डमी कैंडिडेट या नकल की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से लैस महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

ब्लूटूथ से नकल पर नजर

केंद्रों पर जांच के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस की पहचान हो सकेगी। पिछली परीक्षा में नकल और पेपरलीक के आरोपियों, स्थायी एवं अस्थायी रूप से डिबार किए गए अभ्यर्थियों पर निगरानी रहेगी।

रियल टाइम डेट एवं स्टैम्प वीडियोग्राफी

केंद्रों पर रियल टाइम डेट और टाइम स्टैम्प वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी। परीक्षा के दौरान प्रत्येक गतिविधि का सटीक समय और तारीख वीडियो फुटेज पर ही अंकित करनी होगी।

यह होगा ड्रेस कोड

पुरुष: आधी आस्तीन के शर्ट, टी-शर्ट या कुर्ता और पेंट-पायजामा, हवाई चप्पल या स्लीपर

महिला: सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता या ब्लाउज और साधारण रबर बैंड

नहीं ला सकेंगे सामग्री

आभूषण, घड़ी, चश्मा, बेल्ट, हैंडबैग, हेयर पिन, ताबीज, टोपी और स्कार्फ और अन्य सामान। सिख धर्म के अभ्यर्थी कड़ा, कृपाण और पगड़ी के साथ प्रवेश कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *