कटिहार रेलमंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मंगलवार की शाम को कटिहार स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और रेल नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। आरपीएफ जवान अब सेगवे (इलेक्ट्रिक स्कूटर) का से प्लेटफार्मों और सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त कर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा, टिकट संबंधी नियमों, स्टेशन पर अनुशासन और सामान की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस पहल से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी और त्वरित हुई है। यात्रियों को महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल रही है। कई यात्रियों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि सेगवे पर आरपीएफ जवानों को गश्त करते देखना एक नया और सकारात्मक अनुभव है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देश पर यह पहल शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें रेलवे नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इसे धीरे-धीरे व्यापक स्तर पर लागू करने की योजना है। इस दौरान आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार और सब इंस्पेक्टर अवेदानंद सिंह सहित कई सुरक्षा अधिकारी व जवान मौके पर मौजूद रहे। कटिहार रेलमंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मंगलवार की शाम को कटिहार स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और रेल नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। आरपीएफ जवान अब सेगवे (इलेक्ट्रिक स्कूटर) का से प्लेटफार्मों और सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त कर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा, टिकट संबंधी नियमों, स्टेशन पर अनुशासन और सामान की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस पहल से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी और त्वरित हुई है। यात्रियों को महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल रही है। कई यात्रियों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि सेगवे पर आरपीएफ जवानों को गश्त करते देखना एक नया और सकारात्मक अनुभव है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देश पर यह पहल शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें रेलवे नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इसे धीरे-धीरे व्यापक स्तर पर लागू करने की योजना है। इस दौरान आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार और सब इंस्पेक्टर अवेदानंद सिंह सहित कई सुरक्षा अधिकारी व जवान मौके पर मौजूद रहे।


