औरैया में ख्वाजा बंदा नवाज की सालाना फातिहा:अकीदत से हुई, रोजा इफ्तार का भी एहतिमाम

औरैया में ख्वाजा बंदा नवाज की सालाना फातिहा:अकीदत से हुई, रोजा इफ्तार का भी एहतिमाम

औरैया के फफूँद स्थित आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में ग्यारह रमज़ान को हज़रत ख्वाजा बंदा नवाज़ सैयद शाह मिस्बाहुल हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की सालाना फातिहा अदा की गई। इस अवसर पर सैकड़ों अकीदतमंदों ने अमन-चैन और देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। असर की नमाज़ के बाद आयोजित इस फातिहा में नगर और क्षेत्र के साथ-साथ बाहर से आए अकीदतमंदों ने शिरकत की। सभी ने मिलकर मुल्क की सलामती, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं कीं। आस्ताना आलिया पर रोज़ा इफ्तार का भी इंतज़ाम किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने हिस्सा लिया। मगरिब की नमाज़ के बाद जायरीनों को चिश्ती लंगर भी वितरित किया गया। सालाना उर्स की शुरुआत खानकाह के सज्जादा नशीन सैयद अख़्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में कुरआनख्वानी से हुई। दरगाह परिसर में सुबह से ही साफ-सफाई और अन्य इंतज़ाम पूरे कर लिए गए थे। बाद नमाज़ इशा महफिल-ए-सिमा और कुल की फातिहा के साथ सालाना उर्स का समापन हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *