कानपुर में गंगा मेला को लेकर मार्गों का रूट बदला:देखिए पार्किंग लिस्ट, ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

कानपुर में गंगा मेला को लेकर मार्गों का रूट बदला:देखिए पार्किंग लिस्ट, ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

गंगा मेला के मद्देनजर 10 मार्च 2026 को शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मेघदूत चौराहा से मर्चेन्ट चेम्बर के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को अन्य रास्तों से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। प्रशासन का कहना है कि गंगा मेला के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति न बने। पुलिस ने लोगों से सहयोग करने और निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। ये रहेंगे प्रमुख डायवर्जन पार्किंग की व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस की अपील ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि गंगा मेला के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुरक्षित और सुचारू बनी रहे। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9305104340 पर संपर्क किया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *