29 दिसंबर से कई एक्सप्रेस-मेमू ट्रेनों का रूट बदलाया:जमुई में सीमेंट लदी मालगाड़ी नदी में गिरी, 36 घंटे से मरम्मत का काम जारी

29 दिसंबर से कई एक्सप्रेस-मेमू ट्रेनों का रूट बदलाया:जमुई में सीमेंट लदी मालगाड़ी नदी में गिरी, 36 घंटे से मरम्मत का काम जारी

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत जसीडीह–झाझा मुख्य रेलखंड पर शनिवार देर रात मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सिमुलतला रेलवे स्टेशन क्षेत्र में टेलवा हॉल्ट के पास बडूआ नदी पुल पर हुए इस हादसे के कारण अप और डाउन दोनों लाइन पर ट्रेनों का आवाजाही बाधित हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 29 दिसंबर 2025 से चलने वाली कई ट्रेनों के रूट में बड़े बदलाव किए हैं, जबकि इससे पहले की कुछ ट्रेनों को भी डायवर्ट और नियंत्रित किया गया है। 29 दिसंबर से चलने वाली ट्रेनों में बदलाव रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 15233 कोलकाता–दरभंगा एक्सप्रेस (29 दिसंबर 2025) को बर्द्धमान–खाना–रामपुरहाट–गुमानी–भागलपुर–मुंगेर मार्ग से चलाया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव रामपुरहाट, साहिबगंज और भागलपुर स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। वहीं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए समय सारिणी में भी आंशिक बदलाव किया गया है। इसी दिन चलने वाली 18183 टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस को प्रधानखंता–धनबाद–गया–पटना मार्ग से डायवर्ट किया गया है। इस ट्रेन का गया स्टेशन पर ठहराव रहेगा, जिससे दक्षिण बिहार और मगध क्षेत्र के यात्रियों को आंशिक राहत मिल सके। लोकल यात्रियों को राहत, मेमू सेवाएं शॉर्ट रूट पर दैनिक यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के बजाय शॉर्ट रूट पर चलाने का निर्णय लिया है। 63209 देवघर–पटना मेमू (29 दिसंबर) को झाझा से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा, जबकि 63210 पटना–देवघर मेमू को झाझा में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसके अलावा 63573 जसीडीह–किऊल मेमू (29 दिसंबर) को भी रद्द न कर झाझा से ही प्रारंभ किया जाएगा। इससे जसीडीह–झाझा खंड के लोकल यात्रियों को कुछ हद तक सुविधा मिल सकेगी। हादसे की कुछ तस्वीरें देखिए…. पहले की तारीखों की ट्रेनों में भी बदलाव हादसे से पहले की तिथि में चलने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। 11428 जसीडीह–पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस (28 दिसंबर) को देवघर–बांका–भागलपुर–किऊल मार्ग से चलाया जा रहा है। वहीं 13128 आरा–कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस (28 दिसंबर) को किऊल–भागलपुर–गुमानी–रामपुरहाट–बर्द्धमान मार्ग से डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा 18182 थावे–टाटानगर एक्सप्रेस (27 दिसंबर) को प्रधानखंता–सीतारामपुर–आसनसोल मार्ग से संचालित किया गया। बहाली कार्य युद्धस्तर पर, यात्रियों से अपील रेलवे प्रशासन के अनुसार, बडूआ नदी पुल पर बहाली और मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इंजीनियरिंग और तकनीकी टीमें मौके पर तैनात हैं और जल्द से जल्द परिचालन सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या नजदीकी स्टेशन से अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत जसीडीह–झाझा मुख्य रेलखंड पर शनिवार देर रात मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सिमुलतला रेलवे स्टेशन क्षेत्र में टेलवा हॉल्ट के पास बडूआ नदी पुल पर हुए इस हादसे के कारण अप और डाउन दोनों लाइन पर ट्रेनों का आवाजाही बाधित हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 29 दिसंबर 2025 से चलने वाली कई ट्रेनों के रूट में बड़े बदलाव किए हैं, जबकि इससे पहले की कुछ ट्रेनों को भी डायवर्ट और नियंत्रित किया गया है। 29 दिसंबर से चलने वाली ट्रेनों में बदलाव रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 15233 कोलकाता–दरभंगा एक्सप्रेस (29 दिसंबर 2025) को बर्द्धमान–खाना–रामपुरहाट–गुमानी–भागलपुर–मुंगेर मार्ग से चलाया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव रामपुरहाट, साहिबगंज और भागलपुर स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। वहीं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए समय सारिणी में भी आंशिक बदलाव किया गया है। इसी दिन चलने वाली 18183 टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस को प्रधानखंता–धनबाद–गया–पटना मार्ग से डायवर्ट किया गया है। इस ट्रेन का गया स्टेशन पर ठहराव रहेगा, जिससे दक्षिण बिहार और मगध क्षेत्र के यात्रियों को आंशिक राहत मिल सके। लोकल यात्रियों को राहत, मेमू सेवाएं शॉर्ट रूट पर दैनिक यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के बजाय शॉर्ट रूट पर चलाने का निर्णय लिया है। 63209 देवघर–पटना मेमू (29 दिसंबर) को झाझा से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा, जबकि 63210 पटना–देवघर मेमू को झाझा में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसके अलावा 63573 जसीडीह–किऊल मेमू (29 दिसंबर) को भी रद्द न कर झाझा से ही प्रारंभ किया जाएगा। इससे जसीडीह–झाझा खंड के लोकल यात्रियों को कुछ हद तक सुविधा मिल सकेगी। हादसे की कुछ तस्वीरें देखिए…. पहले की तारीखों की ट्रेनों में भी बदलाव हादसे से पहले की तिथि में चलने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। 11428 जसीडीह–पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस (28 दिसंबर) को देवघर–बांका–भागलपुर–किऊल मार्ग से चलाया जा रहा है। वहीं 13128 आरा–कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस (28 दिसंबर) को किऊल–भागलपुर–गुमानी–रामपुरहाट–बर्द्धमान मार्ग से डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा 18182 थावे–टाटानगर एक्सप्रेस (27 दिसंबर) को प्रधानखंता–सीतारामपुर–आसनसोल मार्ग से संचालित किया गया। बहाली कार्य युद्धस्तर पर, यात्रियों से अपील रेलवे प्रशासन के अनुसार, बडूआ नदी पुल पर बहाली और मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इंजीनियरिंग और तकनीकी टीमें मौके पर तैनात हैं और जल्द से जल्द परिचालन सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या नजदीकी स्टेशन से अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *