भीमनगरी आयोजन को लेकर रूट डायवर्जन:15 से 17 अप्रैल तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, प्लान देखकर ही निकले

भीमनगरी आयोजन को लेकर रूट डायवर्जन:15 से 17 अप्रैल तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, प्लान देखकर ही निकले

आगरा में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले भीमनगरी महोत्सव के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह आयोजन 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड पर होगा। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। राजकीय इंटर कॉलेज से पंचकुइयां चौराहा और एडीए चौराहा की ओर जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बोदला और मारूति स्टेट की ओर जाने वाले वाहन जगदीशपुरा व लोहामंडी होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वहीं फतेहाबाद रोड की ओर से आने वाले वाहन सेंट जॉन्स चौराहा और हरीपर्वत चौराहा होते हुए डायवर्ट किए जाएंगे। पंचकुइयां चौराहे से भगवान टॉकीज, पृथ्वीनाथ फाटक, रुई की मंडी और मारुति स्टेट की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। साथ ही शहर के बाहरी क्षेत्रों जैसे जयपुर, भरतपुर और फतेहपुर सीकरी से आने वाले वाहनों के लिए भी सिकंदरा और बोदला-बिचपुरी मार्ग से रूट डायवर्ट किया गया है। ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था भीमनगरी में आने वाले वीआईपी और वीवीआईपी वाहनों की पार्किंग डीआईओएस परिसर में होगी। बीएसए भवन, पुलिस चिकित्सालय, ईदगाह रेलवे स्टेशन और जूता प्रदर्शनी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि डायवर्जन प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें, जिससे यातायात सुचारू बना रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *