अमृतसर| रोटरी क्लब ईस्ट की रतन सिंह चौक में प्रधान सुनील कुमार और पूर्व जिला गवर्नर एडवोकेट मनमोहन जैरथ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें क्लब के सभी सदस्यों ने मिलकर चौक चौराहा पर खड़े जरूरतमंद लोगों और मजदूरों को गर्म वस्त्र दान किए। इससे पहले सभी सदस्यों ने अपने-अपने घरों और बाजार से खरीदें नई वस्त्र लाकर करीब 300 जरूरतमंदों को बांटे। जिसमें कमीजें, पेंट, जर्सी, स्वेटर, गुलुबंद, टोपी जुराब आदि रहे। इस मौके पर एडवोकेट जैरथ ने कहा कि सर्दी को देखते हुए 1 जनवरी को भी इसी तरह जरूरतमंदों में कपड़े बांटे जाएंगे। इस मौके पर रोटेरियन कुलदीप महाजन, प्रिंस सेठी, राजेश खन्ना, अश्वनी महाजन, विनीत खन्ना आदि मौजूद रहे।


