शेखपुरा में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच सोमवार को रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल ने सदर प्रखंड के गब्बय गांव स्थित महादलित टोला में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। क्लब ने 60 असहाय लोगों को मुफ्त में कंबल बांटे। इस अवसर पर रोटरी क्लब शेखपुरा सेंट्रल के वरिष्ठ रोटेरियन और पूर्व सिविल सर्जन डॉ. मृगेंद्र प्रसाद सिंह, क्लब के वर्तमान अध्यक्ष प्रिंस पी जे, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार, रामबिलास प्रसाद, सचिन शेरगिल, शंभू प्रसाद मंडल, दीपक कुमार कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद और ज्योतिष कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे। यह कंबल वितरण कार्य रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल द्वारा पिछले तीन दिनों से जारी है। अब तक कुल 265 कंबल वितरित किए जा चुके हैं, जो क्लब के सदस्यों के आर्थिक सहयोग से संभव हुआ है। मानव सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय क्लब के सदस्यों ने इस भीषण ठंड में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए ऐसे परोपकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। रोटेरियनो ने यह भी बताया कि रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल पूरे विश्व में मानव सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय है। शेखपुरा में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच सोमवार को रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल ने सदर प्रखंड के गब्बय गांव स्थित महादलित टोला में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। क्लब ने 60 असहाय लोगों को मुफ्त में कंबल बांटे। इस अवसर पर रोटरी क्लब शेखपुरा सेंट्रल के वरिष्ठ रोटेरियन और पूर्व सिविल सर्जन डॉ. मृगेंद्र प्रसाद सिंह, क्लब के वर्तमान अध्यक्ष प्रिंस पी जे, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार, रामबिलास प्रसाद, सचिन शेरगिल, शंभू प्रसाद मंडल, दीपक कुमार कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद और ज्योतिष कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे। यह कंबल वितरण कार्य रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल द्वारा पिछले तीन दिनों से जारी है। अब तक कुल 265 कंबल वितरित किए जा चुके हैं, जो क्लब के सदस्यों के आर्थिक सहयोग से संभव हुआ है। मानव सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय क्लब के सदस्यों ने इस भीषण ठंड में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए ऐसे परोपकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। रोटेरियनो ने यह भी बताया कि रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल पूरे विश्व में मानव सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय है।


