रोज गार्डन सीनियर सिटीजन एसो. ने करवाई भजन संध्या

रोज गार्डन सीनियर सिटीजन एसो. ने करवाई भजन संध्या

भास्कर न्यूज | लुधियाना रोज गार्डन सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की ओर से रोज गार्डन में भव्य भजन एवं शबद संध्या का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में एसोसिएशन के करीब 70 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संध्या के दौरान 40 से अधिक सदस्यों ने बारी-बारी से सुंदर भजनों और शबदों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मधुर संगीत और सामूहिक गायन से उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिक भाव-विभोर हो उठे। सुरिंदर जैन ने बताया कि संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया, जिसके बाद विभिन्न भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से आरती के उच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगीतमय शाम का आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ आत्मीयता के पल साझा किए। सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *